Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की एक्स-सोनू के साथ मेकर्स का विवाद खत्म, आधिकारिक बयान में कहा- सबकुछ आपसी सहमति से सुलझा, जानें पूरा मामला

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की एक्स-सोनू पलक सिधवानी और नीला प्रोडक्शन के बीच विवाद खत्म हो गया है. मेकर्स ने बयान जारी कर कहा कि सब मुद्दे आपसी सहमति से सुलझ गए हैं. आइए पूरा मामला क्या है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में ‘सोनू भिड़े’ का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस पलक सिधवानी शो से बाहर आने के बाद लगातार सुर्खियों में बनी रहीं. हाल ही में एक्ट्रेस ने दावा किया था कि शो छोड़ने के दौरान मेकर्स ने कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने पर उन्हें लीगल एक्शन की धमकी दी थी, जिससे उनका बाहर आना बेहद मुश्किल हो गया था. इस खुलासे के बाद मामला तेजी से चर्चा में आ गया.

अब नीला फिल्म प्रोडक्शंस ने इस विवाद पर अपना आधिकारिक बयान जारी किया है, जिसमें साफ कहा गया है कि दोनों पक्षों के बीच सभी मुद्दे आपसी सहमति से सुलझ चुके हैं. आइए बताते हैं स्टेटमेंट में आगे क्या कुछ कहा गया है.

नीला प्रोडक्शन का आधिकारिक बयान

स्टेटमेंट में कहा गया, “नीला फिल्म प्रोडक्शंस यह स्पष्ट करना चाहता है कि कंपनी और पलक सिधवानी के बीच सभी मामले आपसी सहमति से सुलझ गए हैं. हम उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं. कंपनी ने हमेशा कई कलाकारों और क्रिएटिव टैलेंट को आगे बढ़ाया है, जिन्होंने इंडस्ट्री में सफल करियर बनाया है.”

आगे लिखा है, “हम एक प्रोग्रेसिव और फैमिली-फ्रेंडली एंटरटेनमेंट देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. साथ ही हम कलाकारों और टीम मेंबर्स के लिए एक फेयर, ट्रांसपेरेंट और सपोर्टिव माहौल बनाते हैं, जिससे हर व्यक्ति को सम्मान मिले.”

सेट से इमोशनल गुडबाय

पलक सिधवानी ने 2024 में शो के सेट से अपने आखिरी दिन की कई तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें वे दिलीप जोशी, मंदार चंदवादकर समेत कई एक्टर्स के साथ नजर आ रही थीं. उन्होंने एक लंबा पोस्ट लिखकर शो के पांच साल के सफर को याद किया था.

उन्होंने लिखा था, “पांच साल के इस सफर ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है. चाहे साथी कलाकार हों या हेयर, मेकअप और स्पॉट टीम- हर किसी से मैंने कुछ न कुछ सीखा. आखिरी दिन की विदाई भावुक कर देने वाली थी और इन यादों को मैं हमेशा संजोकर रखूंगी.”

यह भी पढ़ें- De De Pyaar De 2 Box Office Records: अजय देवगन की फिल्म ने रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड कमाई में अपनी ही फिल्म को पछाड़ा, अब नजर 80 करोड़ वाली मूवी पर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >