Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah New Entry: पोपटलाल की जिंदगी में नई लड़की रंभा की एंट्री, खुश होकर कहा- भगवान ने मेरी प्रार्थना सुन ली

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में एक नई एंट्री होने वाली है. इसका कनेक्शन पोपटलाल से होगा. पोपटलाल कई सालों से अपनी शादी को लेकर सपने सजा रहा है, लेकिन हर बार उसकी शादी होते-होते रह जाती है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सब सोनी का शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा को 17 साल हो गए. फिर भी असित मोदी का शो दर्शकों को बोर नहीं करता. शो के एपिसोड में नये-नये ट्विस्ट मेकर्स लेकर आते हैं. हर बार एपिसोड में कुछ नया देखने को मिलता है. शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें पोपटलाल नजर आ रहे हैं. पोपटलाल की अभी तक शादी नहीं हुई है और हर बार उनकी शादी होते-होते रह जाती है. इस बार उनकी लाइफ में अप्सरा की एंट्री हुई है. चलिए आपको पूरी बात बताते हैं.

क्या सच में पोपटलाल की जिंदगी में आई अप्सरा?

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के नये प्रोमो में दिखाया गया कि पोपटलाल अपने घर में होता है. वह अपनी होने वाली वाइफ के बारे में सोचता होता है. वह कहता है कहां हो मेरी जीवनसंगिनी. तभी उसके घर के डोर पर एक महिला आती है और खटखटाती है. पोपटलाल के पास वह आकर कहती है कि मैं रंभा हूं. ये सुनकर पोपटलाल कहता है कि, हे भगवान आपने मेरी प्रार्थना इतनी जल्दी सुन ली और अप्सरा को भेज दिया. वह महिला कहती है कि मैं अप्सरा नहीं हूं, मैं रंभा हूं.

यूजर्स कर रहे ऐसे कमेंट्स

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लेटेस्ट प्रोमो पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, इस बार पोपटलाल की शादी करवा दो. एक यूजर ने लिखा, अगर पोपटलाल के दुल्हन नहीं ला सकते तो दया भाभी को ले आओ. एक यूजर ने लिखा, रंभा का असली नाम क्या है. एक यूजर ने लिखा, अब रंभा से ही शादी करवा दो पोपटलाल की. एक यूजर ने लिखा, पोपटलाल को कोई लड़की मिलती क्यों नहीं है. एक यूजर ने लिखा, पोपटलाल भाई रंभा से शादी कर लो.

यह भी पढ़ेंThamma Box Office Records: बॉक्स ऑफिस पर चमकी ‘थामा’, पल भर में तोड़ा अजय देवगन- काजोल की फिल्मों का रिकॉर्ड, ‘परम सुंदरी’ को भी छोड़ा पीछे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >