Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की नई भूतनी की पहली झलक आई सामने, देखकर डर जाएंगे आप

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा अपने बेहतरीन एपिसोड से दर्शकों को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है. लेटेस्ट एपिसोड काफी डरावना होने वाला है, क्योंकि सोसाइटी वाले एक भूतनी के चंगुल में फंस गए हैं. अब भूतनी की पहली झलक सामने आ गई है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 17 सालों से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है. सीरियल की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. दर्शक एक भी एपिसोड देखना मिस नहीं करते हैं. यही वजह है कि टीआरपी चार्ट में मूवी काफी अच्छा परफॉर्म कर रही है. लेटेस्ट एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाले हैं, क्योंकि गोकुलधाम सोसाइटी वाले फिर भूतनी के चंगुल में फंस जाएंगे.

भूतनी के चंगुल में फसेंगे गोकुलधाम वाले

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लेटेस्ट एपिसोड में दर्शकों ने देखा कि कैसे मेहता साहब के बॉस को पता चला कि उनके पुणे वाले हॉलीडे होम में कोई भूत का साया है. जिसके बाद उन्होंने मेहता साहब को उनकी पत्नी अंजलि के साथ वहां भेजने का प्लान बनाया. वह इस जाल में फंस भी गए. तभी जेठालाल के परम मित्र ने बॉस से कहा कि क्या गोकुलधाम सोसाइटी वाले भी जा सकते हैं. जिसपर उन्होंने हामी भर दी.

हॉलीडे होम जाने के लिए फैंस एक्साइटेड

इधर सोसाइटी वाले खुशी से पैकिंग कर रहे हैं और छुट्टियां मनाने के लिए सुपरएक्साइटेड हैं. हालांकि भिड़े को अंदेशा हो रहा है कि हॉलीडे होम में जरूर कुछ तो बुरा होने वाला है, लेकिन बापूजी और टप्पू सेना उन्हें समझाते हैं कि ऐसा कुछ नहीं होगा. आपको टेंशन फ्री रहना चाहिए. सोढ़ी बंगला में जाने की प्लानिंग करते हैं.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नई भूतनी की पहली झलक आई सामने

तारक मेहता का उल्टा चश्मा का अब नया प्रोमो जारी किया गया है. इसमें सोसाइटी वाले पूरा तैयार होकर हॉलीडे होम में जाने के लिए तैयार है. जैसे ही सब आगे बढ़ते हैं. डरावने बंगले की झलक देखने को मिलती है. वहीं साइड में एक भूतनी खड़ी होती है, जो काफी खतरनाक लग रही है और व्हाइट साड़ी में डराने की कोशिश कर रही है. क्या सोसाइटी वाले इस भूत से बच पाएंगे या फिर कहानी में फिर बड़ा ट्विस्ट आएगा.

यह भी पढ़ें- Box Office Report: ‘हाउसफुल 5’ ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर कोहराम, साउथ की इस मूवी को दी करारी शिकस्त, जानें कमाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >