Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: भूतिया बंगले में मेहता साहब लेकर जाएंगे इन खास लोगों को, क्या सच में होगा उनका भूतों से सामना?

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लेटेस्ट एपिसोड में खूब सारा ट्विस्ट आने वाला है. बॉस तारक मेहता को अपने बंगले हॉलिडे होम जाकर वेकेशन एंजॉय करने के लिए कहते हैं. इस दौरान मेहता साहब अपने बॉस से कुछ और लोगों को वहां ले जाने के लिए परमिशन मांगता है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दिखाया जा रहा कि तारक के बॉस उसे और अंजिल को अपने घर बुलाते हैं. तारक और अंजलि को लगता है आखिर बॉस ने उन्हें क्यों बुलाया. बॉस दोनों को पुण डील के बारे में बताते है जिसपर वह चार महीने से काम कर रहे थे. ये डील फाइनल हो गई और इससे कंपनी को काफी मुनाफा भी मिलने वाला है. बॉस कहते है ये सब तारक की वजह से हुआ है और वह उसे छुट्टी दे देते हैं. वह उसे अपने बंगले हॉलिडे होम जाकर एंजॉय करने के लिए कहता है. बॉस उन्हें बताते हैं कि उनके बंगले में बेहतरीन सुविधाएं है.

गोकुलधाम सोसाइटी के लोग भी जाएंगे तारक के साथ छुट्टी पर

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि तारक अपने बॉस से पूछता है कि क्या वह गोकुलधाम फैमिली को अपने साथ हॉलिडे होम बंगला में छुट्टी के लिए ले जा सकता है. बॉस इसके लिए मान जाता है और ये बात वह अंजलि को बताता है. ये जानकर सारे लोग काफी खुश हो जाते हैं. गोकुलधाम परिवार छुट्टी पर जाने के लिए तैयारी करते हैं. वह सब इस बात से काफी खुश होते है कि सब कोई साथ में वक्त बिता सकेंगे और एंजॉय भी कर पाएंगे. दूसरी तरफ बॉस ये सोचता है कि अब उसके बंगले में भूत की अफवाह के बारे में सच्चाई सामने आ जाएगी. क्या गोकुलधाम के लोग शांति से उस जगह वेकेशन मना पाएंगे.

पोपटलाल को गोकुलधाम सोसाइटी के लोगों ने कहा शुक्रिया

पिछले एपिसोड में दिखाया गया कि बाबूजी गोकुलधाम सोसाइटी के लोगों पर काफी गुस्सा होते है. वह कहते हैं कि पैसे जब डूब गए तो सबने तारक पर अपना गुस्सा निकाला, लेकिन अगर पैसे डबल हो जाते तो क्या उनमें से कोई तारक को पैसे देता. बाबूजी कहते हैं कि मेहता उतना ईमानदार मत बनो की दुनिया लूट लेगी. जिसके बाद सारे लोग उसे सॉरी बोलते हैं. सारे लोग पोपटलाल और चालू पांडे को शुक्रिया कहते हैं. चालू पांडे उन्हें आगे से ध्यान रखने के लिए कहते हैं. चालू पांडे, तारक मेहता के बॉस को फोन करके उनकी जॉब भी उन्हें वापस दिला देते हैं.

यह भी पढ़ें– Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी का कटेगा पत्ता? शो में फिर से वापसी को लेकर तेजू ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अगर मेकर्स प्लान…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >