Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: नंबर 1 शो बनने पर मेहता साहब ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 17 साल से पूरी टीम की…

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 17 सालों से चलने वाला शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा दर्शकों को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहा है. सीरियल की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. यही वजह है कि इस बार के टीआरपी रिपोर्ट में यह टॉप 1 पर है. अब सचिन श्रॉफ ने इस खुशी को सेलिब्रेट किया.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सब टीवी का पसंदीदा और सबसे लंबे समय तक चलने वाला कॉमेडी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा एक बार फिर टेलीविजन रेटिंग में टॉप पर पहुंच गया है. वीक 24 के लिए लेटेस्ट BARC TRP रेटिंग के अनुसार, शो ने 2.2 की रेटिंग हासिल की है, जिसने अनुपमा सहित अन्य हिट शो को पीछे छोड़ दिया है. अब मेहता साहब ने इस खुशी को सेलिब्रेट किया है.

सचिन श्रॉफ ने शो की ब्लॉकबस्टर टीआरपी को किया सेलिब्रेट

सीरीज में तारक मेहता का किरदार निभाने वाले एक्टर सचिन श्रॉफ ने इस बड़ी उपलब्धि पर खुशी जाहिर की. उन्होंने इंडिया फोरम संग बात करते हुए कहा, “सबसे पहले, हमारे प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी को इतना सार्थक कंटेंट बनाने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद और सबसे महत्वपूर्ण बात, हमारे दर्शकों को धन्यवाद, जिन्होंने 17 वर्षों से लगातार प्यार और समर्थन दिखाया है. नंबर वन पर पहुंचना न केवल रोमांचक है, बल्कि भावनात्मक भी है, क्योंकि यह हमारी पूरी टीम की कड़ी मेहनत को दर्शाता है.”

दर्शकों का मनोरंजन करना है जिंदगी का लक्ष्य

उन्होंने आगे कहा, “इस प्रतिष्ठित शो का हिस्सा बनना एक जिम्मेदारी की तरह लगता है. हमारा लक्ष्य ऐसा कंटेंट पेश करना है, जो न केवल मनोरंजन करे बल्कि खुशी भी लाए. हमारा लक्ष्य हमेशा से हंसी फैलाना रहा है और लोगों के साथ इस जुड़ाव को देखना अविश्वसनीय रूप से फायदेमंद है. स्वस्थ रहें, मस्त रहें, हंसते रहें, और देखते रहें और तारक मेहता का उल्टा चश्मा देखते रहे.”

शो में चल रहा है भूतनी ट्रैक

फिलहाल यह शो “भूतनी ट्रैक” से जबरदस्त ध्यान आकर्षित कर रहा है. गोकुलधाम सोसाइटी वाले हॉलीडे होम में छुट्टियां मनाने गए हैं. जहां चकोरी नाम की भूतनी उन्हें परेशान कर रही है. वह भिड़े से कपड़े धुलवा रही है और पोपटलाल को अपने प्यार के जाल में फंसा रही है.

यह भी पढ़ें- Kannappa: विष्णु मांचू ने कन्नप्पा की सफलता पर जताई खुशी, बोले- जबरदस्त प्यार को सुनकर…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >