Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: भिड़े ने 17 साल से चले आ रहे शो तारक मेहता की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- हर जेनरेशन…

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा को 17 साल हो गए. शो को हर उम्र के लोग पसंद करते हैं. शो की सफलता पर भिड़े का रोल निभाने वाले मंदार चंदवादकर ने रिएक्ट किया है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: असित मोदी का सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा 17 साल से टीवी पर आ रहा है. इसकी लोकप्रियता दर्शकों के बीच अब भी है. हाल ही में टीआरपी रिपोर्ट में शो दूसरे स्थान पर था. टप्पू और सोनू की शादी वाला ट्रैक ने दर्शकों को एंटरटेन किया और इस वजह से इसे काफी अच्छी रेटिंग मिली. शो की टीआरपी बताती है कि सीरियल से दर्शक बोर नहीं हुए है. पूरी टीम टीआरपी लिस्ट में दूसरे स्थान पर आने की वजह से काफी खुशी है. अब आत्माराम तुकाराम भिड़े यानी मंदार चंदवादकर ने शो की सफलता पर रिएक्ट किया है.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की सफलता पर मंदार ने किया रिएक्ट

मंदार चंदवादकर से ईटाइम्स ने बातचीत में पूछा कि सक्सेस पाना आसान है, लेकिन उसे बरकरार रखना मुश्किल है. इसपर एक्टर ने कहा कि बिल्कुल. तारक मेहता का उल्टा चश्मा के 17 साल के बाद भी मजबूत व्यूवरशिप बनाए रखना एक उल्लेखनीय उपलब्धि जैसा लगता है. मेरा मानना है कि सक्सेस मिलना आसान है, लेकिन समय के साथ इसे बनाए रखना एक रियल चैंलेज है. हमने साबित किया कि ये सिर्फ सफलता प्राप्त करने के बारे में नहीं है, बल्कि असली उपलब्धि इसे बनाए रखने में है. एक्टर ने आगे कहा कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा आज घर-घर में पॉपुलर है और हर जेनरेशन के लोगों को पसंद आ रहा है. ये हमारी जिम्मेदारी को बढ़ाता है कि हम आने वाले जेनरेशन को एंटरटेन करते रखें, जैसे हमने उनके पैरेंट्स और भाई-बहनों को एंटरटेन किया है.

मंदार चंदवादकर ने कही ये बात

मंदार चंदवादकर ने कहा कि ”हम बहुत खुशकिस्मत है कि क्योंकि जब भी हम उनसे मिलते हैं, तो वे बताते हैं कि उन्हें हमारा शो देखना कितना पसंद है. वह अपने इमोशन के बारे में बताते हैं और हमपर अपना प्यार बरसाते है. साथ ही हमारे शो के सक्सेस के लिए कामना करते हैं. ये उनका अटूट सपोर्ट है और आशीर्वाद है जो हमें फ्रेश और बेस्ट करने के लिए मोटिवेट करती है.”

यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: बाघा ने जेठालाल और नट्टू काका संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- हमारे सीन्स…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >