'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में मंदार चांदवाडकर, आत्माराम तुकाराम भिड़े का आइकॉनिक किरदार निभाते हैं. इसमें उनके बाल काफी कम है और इसका कई बार जेठालाल से लेकर पोपटलाल तक मजाक उड़ाते हुए आए हैं. अब उन्होंने खुद 23 साल की उम्र में बाल झड़ने को लेकर बात की और बताया कि एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले उनके अंदर काफी झिझक और नर्वसनेस थी.
Mandar Chandwadkar On Struggle Days: मंदार चांदवाडकर ने अपने स्ट्रगल को लेकर क्या कहा
28 जुलाई को तारक मेहता का उल्टा चश्मा के 18 साल पूरे हुए. इसी मौके पर मीडिया संग बातचीत में मंदार चांदवाडकर ने अपने शुरुआती संघर्षों को याद किया और बताया कि कैसे उनकी सबसे बड़ी कमजोरी आगे चलकर उनकी सबसे बड़ी ताकत बन गई. अपने सफर पर बात करते हुए एक्टर ने कहा, "मैं असल में मैकेनिकल इंजीनियर हूं. 1997 से 2000 तक मैं दुबई में था. वहां जाने से पहले मैंने एक मराठी सीरियल किया था और मुझे लगा था कि मेरा करियर अब सेट हो जाएगा, लेकिन जिम्मेदारियों की वजह से मुझे नौकरी के लिए दुबई जाना पड़ा."
Mandar Lost His Hair At The Age Of 23: 23 साल की उम्र में झड़ गए थे मंदार के बाल
उन्होंने आगे कहा, "दुबई शिफ्ट होने के करीब छह महीने बाद मुझे महसूस हुआ कि मेरे बाल तेजी से झड़ने लगे हैं. उस वक्त मेरी उम्र सिर्फ 23 साल थी. आप सोच सकते हैं कि इतनी कम उम्र में बाल झड़ने के बाद एक्टिंग में करियर बनाने का सपना देखने वाले इंसान की मानसिक स्थिति कैसी होगी। मैं काफी नर्वस था."
Asit Kumarr Modi Liked Mandar Look With Less Hair: असित कुमार मोदी को पसंद आया मंदार का कम बालों वाला लुक
मंदार ने बताया कि उस मुश्किल वक्त में उनके रूममेट ने उन्हें पॉजिटिव सोचने की सलाह दी थी. उन्होंने कहा, "मेरे रूममेट ने मुझसे कहा कि शायद मेरा यही लुक आगे चलकर मेरी सबसे बड़ी पहचान बन जाए और शायद ऐसा ही हुआ. असित सर को मेरा लुक बहुत पसंद आया और उन्होंने मुझ पर भरोसा करते हुए यह किरदार दिया."
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के ऑडिशन वाले दिन को मंदार ने किया याद
एक्टर ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के ऑडिशन का किस्सा भी शेयर किया। उन्होंने कहा, "मुझे आज भी याद है कि ऑडिशन के दौरान मुझे गोकुलधाम सोसाइटी का सेक्रेटरी बनने वाला डायलॉग दिया गया था. वही अंदाज आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है. बहुत-बहुत धन्यवाद, असित सर.... 18 साल जरूर पूरे हो गए हैं, लेकिन मुझे लगता है कि यह सफर अभी शुरू ही हुआ है. मंजिल अभी काफी दूर है."
ये भी पढ़ें: 4750+ एपिसोड, 18 साल का सफर... जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी ने बताया शो की सफलता का राज
