TMKOC: राज अनादकट के बाद इस शख्स ने शो को कहा अलविदा, ‘रीटा रिपोर्टर’ भी जल्द छोड़ सकती है सीरियल

Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ हर दिन किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहता है. हाल के कुछ महीनों में कई स्टार्स ने शो को अलविदा कहा है. अब एक और शख्स ने शो को छोड़ दिया है.

Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी का लोकप्रिय शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ 14 साल से लोगों का फेवरेट बना हुआ है. हाल ही में राज अनादकट ने शो को अलविदा कहा था. अब एक और शख्स ने शो को छोड़ दिया है. जी हां, शो के डायरेक्टर मालव राजदा (Malav Rajda) ने शो छोड़ दिया है. मालव शो के शुरूआत से जुड़े हुए है. ऐसे में उनके जाने की खबर जानकर फैंस को बुरा लगेगा.

मालव राजदा ने छोड़ा तारक मेहता शो

मालव राजदा ने 15 दिसंबर को आखिरी बार शूट किया था. प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र का कहना है कि राजदा और प्रोडक्शन हाउस के बीच कुछ मतभेद थे. इस पर मालव ने खुद रिएक्शन दिया. हिन्दुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो उन्होंने कहा कि, अगर आप अच्छा काम करने के लिए तैयार हैं, तो टीम के अन्दर क्रिएटिव डिफरेंस होंगे, लेकिन यह हमेशा शो को बेहतर बनाने के लिए होता है. प्रोडक्शन हाउस से मेरा कोई लेना-देना नहीं था. मेरे पास केवल शो और असित भाई के लिए आभार है.

क्यों तारक मेहता शो को मालव ने कहा अलविदा?

मालव राजदा ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा क्यों छोड़ा. इसपर उन्होंने कहा, 14 साल तक शो करने के बाद मुझे लगा कि मैं एक कम्फर्ट जोन में चला गया हूं. मैंने क्रिएटिव रूप से बढ़ने के बारे में सोचा कि बाहर निकलना और खुद को चुनौती देना सबसे अच्छा है. साथ ही उन्होंने कहा कि, 14 साल मेरी जिंदगी के सबसे खूबसूरत साल रहे है. इस शो से मैंने न सिर्फ शोहरत और पैसा कमाया, बल्कि अपनी लाइफ पार्टनर प्रिया भी पाया.

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की ‘रीटा रिपोर्टर’ और उनके पति में हुई जबरदस्त लड़ाई! VIDEO देख हैरान हुए यूजर्स
रीटा रिपोर्टर भी शो को कह सकती है अलविदा!

गौरतलब है कि मालव राजदा ने प्रिया आहूजा से शादी की है. प्रिया तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रीटा रिपोर्टर का रोल निभाती थी. इस रोल की वजह से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली है. ऐसा कहा जा रहा है वो भी शो को अलविदा कहने वाली है. इस बात पर मेकर्स से उनकी बातचीत चल रही है. प्रिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अपने पति संग रोमांटिक तसवीरें पोस्ट करती रहती है. कपल का एक बेटा भी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >