Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah छोड़ने की अफवाहों पर माधवी भाभी ने किया रिएक्ट, बोली- मुझे पता है कि मैं क्या हूं

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा का इन-दिनों बोलबाला है. शो बीते 17 सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. इसके दिलचस्प एपिसोड्स फैंस को टीवी स्क्रीन से बांधे रखता है. शो में माधवी भाभी का किरदार निभाने वाले सोनालिका जोशी ने अब शो छोड़ने की अटकलों पर चुप्पी तोड़ी है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले 4 हफ्तों से टीआरपी चार्ट में टॉप पर बना हुआ है. शो के भूतनी ट्रैक ने तहलका मचा दिया और दर्शकों का फेवरेट बन गया. कॉमेडी शो पिछले 17 सालों से चल रहा है और इसकी सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस हर एक कैरेक्टर के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना पसंद करते हैं. अब माधवी भाभी का रोल निभाने वाली सोनालिका जोशी ने अपने शो छोड़ने के रूमर्स पर रिएक्ट किया.

माधवी भाभी ने शो छोड़ने की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

सोनालिका जोशी से जब पूछा गया कि क्या उन्हें अपने बारे में उड़ती अफवाहों और ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ छोड़ने की खबरों से परेशानी होती है, तो उन्होंने इंडिया फोरम संग बात करते हुए सीधा जवाब दिया, “नहीं होता… बिल्कुल नहीं, क्योंकि मुझे पता है कि मैं क्या हूं और यह शो मेरे लिए काफी मायने रखता है.”

सोनालिका जोशी के बारे में

सोनालिका जोशी बीते 17 सालों से शो का हिस्सा बनी हुई है. उनकी एक्टिंग फैंस को खूब पसंद आती है. सीरियल में एक्ट्रेस माधवी आत्माराम भिड़े का किरदार निभाती है, जो बिजनेसवुमेन है और अचार पापड़ बेचती है. उनकी ट्विनिंग महिला मंडल के साथ काफी अच्छी है. उन्हें अक्सर बेबाक अंदाज में देखा जाता है, जो ऑडियंस को खूब लोटपोट करता है. हाल ही में शो में भूतनी वाला ट्रैक दिखाया गया था, जिसने खूब टीआरपी बटोरी. दर्शकों को स्टोरीलाइन पसंद आई और चकोरी भूतनी से वह काफी डर गए थे.

यह भी पढ़ें- Saiyaara बनेगी सुपरहिट या रहेगी औसत? जानिए अंकज्योतिष की नजर से कितना चमकेंगे फिल्म के के सितारे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >