TMKOC: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल को मिस कर रहे हैं फैंस, मेकर्स से कहा, इनको कभी मत बदलना...

TMKOC: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जल्द ही नए तारक मेहता की एंट्री होने वाली है. शो का नया प्रोमो रिलीज हुआ है. जिसमें सचिन श्रॉफ की पहली झलक देखने को मिल रही है.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा से जेठालाल काफी समय से गायब है. अब फैंस को ये चिंता सता रही है कि कहीं जेठालाल भी तो शो को अलविदा नहीं कह देंगे. जिसके बाद दिलीप जोशी के फैंस ने मेकर्स को वॉर्निंग दे डाली. फैंस ने कहा, कि अगर जेठालाल को रिप्लेस किया तो हम शो देखना छोड़ देंगे. एक यूजर ने लिखा- कोई भी नया आए तो आ जाए पर जेठालाल रिप्लेस नहीं होना चाहिए. दूसरे यूजर ने लिखा, जेठालाल के रोल में दिलीप जोशी का काम और डेडिकेशन काफी शानदार है, कोई उन्हें रिप्लेस नहीं कर सकता…हम ऐसा होने नहीं देंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >