TMKOC: गुरुचरण सिंह की मदद न करने पर जेनिफर ने मेकर्स को लताड़ा, कहा- कोई उसके लिए नहीं…

TMKOC: गुरुचरण सिंह इन-दिनों बुरे दौर से गुजर रहे हैं. अब जेनिफर मिस्त्री उनके सपोर्ट में उतरी हैं. उन्होंने सीरियल के मेकर्स को जमकर लताड़ा और कहा कि कोई उसकी मदद करने के लिए तैयार नहीं है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रोशन सिंह सोढ़ी की भूमिका निभाने वाले गुरुचरण सिंह इन-दिनों बुरे दौर से गुजर रहे हैं. उन्होंने कई दिनों से खाना पीना छोड़ रखा है. एक्टर ने हाल ही में अस्पताल से एक वीडियो शेयर किया. जिसमें उन्होंने बताया कि हालत बहुत खराब है और अब ज्यादा जीने की इच्छा बची नहीं है. गुरुचरण वित्तीय परेशानियों से जूझ रहे हैं. अब शो में रोशन भाभी का रोल निभाने वाली जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने निर्माताओं की खुले तौर पर आलोचना की है.

जेनिफर से गुरुचरण ने मांगे थे पैसे

जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि गुरुचरण ने उनसे एक बार पैसे मांगने के लिए कॉल किया था. उन्होंने कहा, ”गुरुचरण सिंह ने एक बार मुझसे अपने क्रेडिट कार्ड का बकाया चुकाने के लिए 1 लाख रुपये की मदद करने के लिए कहा था. मैं सहमत हो गई, लेकिन बाद में उन्होंने मुझसे कहा कि उन्हें तुरंत इसकी आवश्यकता नहीं है. जब जरूरत होगी, तो वह मुझे बता देंगे. कुछ दिन बाद उन्होंने मुझसे 17 लाख रुपये मांगे. हालांकि उस समय मेरे पास इतने पैसे नहीं थे, तो मैं मदद नहीं कर सकी.”

जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने शो के मेकर्स की आलोचना की

जेनिफर ने TMKOC के निर्माताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि कोई किसी की मदद नहीं करता है. वह भी गुरुचरण की मदद नहीं कर रहे हैं. उन्होंने जब केस में मेरी मदद नहीं की, तो उनकी क्या करेंगे. जब मेरी बहन की मौत पिछले साल हुई थी, तब किसी ने मुझे कॉल भी नहीं किया था. वे कभी उसकी मदद नहीं करेंगे. बता दें कि गुरुचरण की फाइनेंशियल परेशानियों की चर्चा तब से सुर्खियों में है, जब उनकी करीबी दोस्त भक्ति सोनी ने खुलासा किया कि उन पर 1.5 करोड़ रुपये का कर्ज है. भक्ति ने बताया किया कि गुरुचरण के परिवार ने भी इस कठिन दौर में उनका सपोर्ट करने के लिए कुछ नहीं किया.

गुरुचरण पर इतने करोड़ का है कर्ज

भक्ति ने गुरुचरण के फाइनेंशियल परेशानियों पर बात की थी. उन्होंने कहा, “उन पर करीब 1.2 करोड़ रुपये का कर्ज था, लेकिन उनके पिता के पास 55 करोड़ रुपये की संपत्ति है. मुद्दा यह है कि किरायेदार संपत्ति खाली नहीं कर रहे हैं, जिससे इसे बेचने में देरी हो रही है. अगर मामला सुलझ जाता है, तो वह कर्ज चुका सकता है.” गुरुचरण सिंह फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं.

यह भी पढ़ें- TMKOC: गुरुचरण सिंह की दोस्त ने किया शॉकिंग खुलासा, कहा- एक्टर ने बताया कि जनवरी 13-14 तक धरती पर…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >