Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में 17 साल लगातार काम करने पर गोगी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरी पूरी जिंदगी

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा अपने दिलचस्प कहानी से दर्शकों को अभी भी टीवी स्क्रीन से बांधे रखता है. शो की सोशल मीडिया पर काफी फैन-फॉलोइंग है. इन-दिनों गोगी की कहानी दिखाई जा रही है. वह सट्टेबाजी में हार जाता है. अब समय शाह ने 17 साल से शो में काम कर रहे अपने एक्सपीरियंस पर बात की.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले 17 सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस हर कैरेक्टर संग दिल से जुड़े हुए हैं. गोकुलधाम सोसाइटी में जेठालाल से लेकर भिड़े, पोपटलाल, रोशन और टप्पू सेना की जुगलबंदी काफी हंसाती है. इन-दिनों कहानी गोगी के इर्द-गिर्द घूमती है. वह सट्टेबाजी में काफी पैसा हार जाता है. हाल ही में एक पॉडकास्ट में, समय शाह ने अपने पसंदीदा एपिसोड और शो में काम करने पर बात की.

अपने पसंदीदा एपिसोड का गोगी ने किया खुलासा

समय शाह ने अपने पसंदीदा एपिसोड को लेकर बात की. उन्होने टाइम्स ऑफ इंडिया संग बातचीत में कहा, ”मेरा अब तक का पसंदीदा एपिसोड कच्छ ट्रैक रहा है, जिसमें जेठालाल पाकिस्तान जाते हैं. यह बेहद मजेदार था और हमने इसका भरपूर आनंद लिया. फैंस को भी यह काफी पसंद आया था.”

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में काम करने पर क्या बोले समय शाह

समय शाह ने शो में काम करने को लेकर कहा, ”सीरियल से बहुत सारी यादें हैं. हम सभी हाल ही में बैठे थे और तय कर रहे थे कि कभी अगर छोड़कर गए तो, किसकी सबसे ज्यादा याद आएगी. आमतौर पर कहा जाता है कि घर पसंदीदा जगह होता है, लेकिन यह मेरा हैप्पी प्लेस है. तारक मेहता का सेट, सेट के हर कोने से मेरी बहुत सारी यादें जुड़ी हैं. मैं 23 साल का हूं और मैंने इस सेट पर 17 साल बिताए हैं. लगभग मेरी पूरी जिंदगी यहीं बीती है.”

भव्य गांधी के चचेरे भाई हैं समय शाह

टप्पू उर्फ ​​भव्य गांधी समय शाह के चचेरे भाई हैं. उनके संग बॉन्डिंग पर बात करते हुए उन्होंने कहा, ”भव्य का जीवन के प्रति एक अनूठा दृष्टिकोण है, मैं कहूंगा कि उन्होंने ही हमें जीवन को अलग तरह से देखना सिखाया है. वास्तविक जीवन में भव्य के साथ मेरी बॉन्डिंग बहुत गहरी है. ऑनस्क्रीन वह टप्पू थे, उन्हें सभी के साथ अच्छा रिश्ता बनाए रखना था, लेकिन ऑफस्क्रीन हम भाई की तरह रहते हैं.”

यह भी पढ़ें- Raid 2 Box Office: ब्लॉकबस्टर की राह पर अजय देवगन की रेड 2, इन टॉप फिल्मों के रिकॉर्ड को पलभर में तोड़ा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >