Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: राज अनादकट से लेकर दिशा वकानी तक, इन स्टार्स ने बीच में कहा शो को अलविदा

ऐसा ही कोई होगा, जो तारक मेहता का उल्टा चश्मा को नहीं देखता होगा. सोशल मीडिया पर शो की तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. हालांकि बीते कुछ सालों में सीरियल से कई स्टार्स ने नाता तोड़ा है. फैंस आज तक उनकी वापसी का इंतजार करते है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 14 सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. शो के हर किरदार की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैंन-फॉलोइंग है. दर्शक सभी किरेदारों के पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं. ये शो आंधे घंटे सबको खूब लोटपोट करवाता है. सीरियल में जेठालाल और सभी जेंट्स आपस में खूब मजा करते है. अब तक पोपटलाल अपनी शादी के लिए लड़की ढूंढ़ ही रहा है. हालांकि कई चहेते स्टार्स शो को बीच में ही छोड़ देते है, जो फैंस को काफी निराश कर देता है. कुछ दिन पहले तारक मेहता का किरदार निभाने वाले शैलेश लोढ़ा ने शो में अलविदा कह दिया था. अब राज अनादकट ने भी किन्नी काट ली है. इससे पहले भी शो के कई फेमस स्टार्स जा चुके है.

राज अनादकट

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में टप्पू की भूमिका निभाने वाले राज अनादकट ने शो छोड़ने का फैसला किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए इस बात की अनाउंसमेंट की. अभिनेता ने फैंस को धन्यवाद दिया और उन्हें आश्वासन दिया कि वह बहुत जल्द सभी का मनोरंजन करने के लिए वापस आएंगे. उन्होंने खुलासा किया कि एक अभिनेता के रूप में कुछ बेहतर करने के लिए शो को छोड़ रहे है.

https://www.instagram.com/p/Cl0kWMltH5Y/
शैलेश लोढ़ा

शो में तारक मेहता की भूमिका निभाने वाले अभिनेता शैलेश लोढ़ा ने भी अचानक शो छोड़ दिया था. उनके जाने से फैंस काफी परेशान हो गए थे. एक्टर की मेकर्स के साथ कुछ अनबन हो गई थी, जिसकी वजह से उन्होंने जाना ही बेहतर समझा. शो में उनकी जगह सचिन श्रॉफ ने ले ली है.

https://www.instagram.com/p/ClnAmdPIfse/
दिशा वकानी

शो की जान दयाबेन भी काफी समय से शो से गायब है. उनकी वापसी का फैंस कई सालों से इंतजार कर रहे है. उनका किरदार एक्ट्रेस दिशा वकानी ने निभाया था. एक्ट्रेस ने साल 2017 में मैटरनिटी ब्रेक लिया था और उसके बाद वापसी नहीं की. दिशा के फैंस उनके शो में वापस आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/Cauheu6gy-Q/
निधि भानुशाली

भिड़े और माधवी की बेटी सोनू की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री निधि भानुशाली ने भी शो छोड़ दिया है. अभिनेत्री ने अपनी पढ़ाई के कारण शो को अलविदा कह दिया. उनकी जगह अभी पलक सिधवानी शो में दिखाई दे रही है.

https://www.instagram.com/p/Ch9SuWShxEq/
नेहा मेहता

शो में तारक मेहता की पत्नी अंजलि मेहता का किरदार निभाने वाली नेहा मेहता ने भी अचानक ही शो को अलविदा कह दिया था. उनका भी मेकर्स के साथ कुछ सीन हो गया था. जिसके बाद उन्होंने शूटिंग बंद कर दी. बाद में नेहा ने निर्माताओं और प्रोडक्शन पर पैसे न देने की बात भी कही थी.

https://www.instagram.com/p/CjNoj2IgQzE/

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >