Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah का पहला प्रोमो वीडियो वायरल, दयाबेन-माधवी भाभी में दिखी तीखी तकरार, फिर मेहता साहब ने किया कमाल

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah का पहला प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इसमें दयाबेन और माधवी भाभी की तीखी तकरार देखने को मिली, लेकिन मेहता साहब ने सब संभाल लिया.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (TMKOC) से जुड़ी हर अपडेट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाती है. हाल ही में इस शो के पहले प्रोमो का एक पुराना वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर फैंस फिर से पुरानी यादों में डूब गए. इस वीडियो में दयाबेन और माधवी भाभी की तीखी तकरार दिखाई गई, लेकिन जैसे ही हालात बिगड़ते हैं, मेहता साहब अपनी खास स्टाइल में सब संभालते नजर आते हैं. वीडियो की आखिर में हम देख सकते हैं कि इस शो का पहला एपिसोड 28 जुलाई, 2008 को प्रसारित हुआ था.

यह वीडियो तेजी से इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रहा है. कई यूजर्स ने इस पर मजेदार कमेंट्स किए हैं. एक फैन ने लिखा, “आज भी दया भाभी और माधवी भाभी की नोकझोंक मिस करते हैं.” वहीं, कुछ लोग मेहता साहब की टाइमिंग की तारीफ करते हुए कह रहे हैं कि शुरुआत से ही उनका किरदार शो में ‘प्रॉब्लम सॉल्वर’ की तरह दिखाया गया है.

बता दें कि है कि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ आज भी भारतीय टीवी का सबसे लोकप्रिय कॉमेडी शो है. शो के किरदारों की मजेदार अदाकारी और हल्की-फुल्की नोकझोंक दर्शकों के बीच हिट रहती है. इस वायरल वीडियो ने एक बार फिर फैंस को शो की शुरुआती झलक याद दिला दी है.

यह भी पढ़े: Baaghi 4 Box Office Collection Day 10: पास या फेल? टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ के 10वें दिन की कमाई जान दंग रह जायेंगे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >