Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah फेम जेनिफर मिस्त्री पर फिर आई मुसीबत, वेंटिलेटर पर है छोटी बहन

जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल, जिन्हें आखिरी बार तारक मेहता का उल्टा चश्मा में देखा गया था, ने हाल ही में खुलासा किया कि उनकी छोटी बहन बीमारी के कारण वेंटिलेटर पर है. एक्ट्रेस ने कहा कि वह अभी काफी कठिन समय से गुजर रही हैं.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में बनी हुई है. उन्होंने कॉमेडी सीरियल के निर्माता असित कुमार मोदी पर कई आरोप लगाए थे. उन्होंने ये भी कहा था कि शो के सेट पर उनके साथ बुरा व्यवहार किया जाता था. अब खबर है कि जेनिफर अपनी पर्सनल लाइफ में काफी ज्यादा परेशान है और बड़ी मुश्किल दौर से गुजर रही हैं. दरअसल उनकी छोटी बहन की वेंटिलेटर पर हैं और सीरियस कंडीशन में है.


जेनिफर मिस्त्री पर टूटा दुखों का पहाड़
जेनिफर मिस्त्री ने खुलासा किया कि उनकी सात बहनें हैं और मायके में उन्हें काफी जिम्मेदारियां निभानी पड़ती है. उनके छोटे भाई का कुछ साल पहले निधन हो गया था. उसी समय असित मोदी वाला मामला हुआ. हर चीज मेरे लिए कठिन था. जेनिफर इंडस्ट्री में कोई नया काम मिलने पर भी बात की, उन्होंने कहा, “फिलहाल कोई नया ऑफर नहीं आया है, लेकिन शायद एक प्रोडक्शन हाउस है, जो वास्तव में मेरे जैसे किसी व्यक्ति की तलाश कर रहा है, जो उनके द्वारा ढूंढे जा रहे किरदार में फिट बैठता है. अगर मुझे ऑफर हुआ, तो देखते हैं क्या होता है.”


असित कुमार मोदी के खिलाफ जेनिफर ने जीता था केस
कुछ हफ्ते पहले जेनिफर ने असित कुमार मोदी के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस जीता था. अदालत ने निर्माता को उन्हें मुआवजे के रूप में 5 लाख रुपये देने और उनका बकाया चुकाने को कहा. हालांकि, जेनिफर को अभी तक पैसे नहीं मिले हैं. उन्होंने ईटाइम्स से बात करते हुए कहा, ”मुझे 17 अप्रैल तक 5 लाख रुपये की मुआवजा राशि के लिए इंतजार करने के लिए कहा गया है और मेरे काम के लिए लगभग 25 लाख रुपये मेरा पारिश्रमिक है. असल में उनपर मेरे करीब 30 लाख रुपये बकाया हैं. यह ध्यान में रखते हुए कि अगर इसे बैंक में रखा जाता तो बैंक मुझे कितना ब्याज देता.”


जेनिफर मिस्त्री के बारे में
जेनिफर मिस्त्री को तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में श्रीमती रोशन सिंह सोढ़ी की भूमिका से काफी पॉपुलैरिटी मिली. सीरियल में उनकी एक्टिंग के फैंस काफी ज्यादा पसंद किया करते थे. उनकी गोलुकधाम सोसाइटी की लेडीज की पार्टी भी दर्शकों को खूब एंटरटेन करती थी. वहीं रियल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस ने मयूर बंसीवाल से शादी की है. इस कपल की एक बेटी है, जिसका नाम लेकिशा है.

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में दयाबेन की वापसी पर जेनिफर मिस्त्री ने तोड़ी चुप्पी, कहा- लोगों को बेवकूफ..

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >