Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: दिशा वकानी ने फाइनली छोड़ा शो, असित मोदी बोले- यही कर सकते….

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा की टीम शो में नई दयाबेन का किरदार निबाने के लिए किसी नए एक्ट्रेस की तलाश कर रही है. कई ऑडिशन चल रहे हैं और खबर आ रही है कि मॉक टेस्ट भी हुआ है. अब असित कुमार मोदी ने भी कंफर्म कर दिया है कि दिशा वकानी ने सीरियल छोड़ दिया है और जल्द ही उनकी जगह कोई नई दया आएंगी. जिनकी जुगलबंदी गोकुलधाम सोसाइटी के हर सदस्य के साथ देखने को मिलेगी.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा 17 सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. शो में जेठालाल से लेकर भिड़े, टप्पू सेना और महिला मंडल की कॉमेडी दर्शकों को खूब हंसाती है. हालांकि कई समय से फैंस दयाबेन की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. उन्हें दिशा वकानी की कमी खल रही है. एक्ट्रेस साल 2018 में मेटरनिटी लीप पर चली गई थी. जिसके बाद आजतक नहीं लौटी. अब लगता है कि उन्होंने शो छोड़ दिया है.

दिशा वकानी ने छोड़ा तारक मेहता का उल्टा चश्मा

दिशा वकानी की वापसी के बारे में बात करते हुए असित कुमार मोदी ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा, “दिशा वकानी का शो में आना मुश्किल है. हम दूसरे स्टार्स का ऑडिशन कर रहे हैं और जल्द ही कोई फाइनल की जाएगी. हम केवल यही प्रार्थना कर सकते हैं कि दिशा वकानी अपने किरदार में वापस लौटें. वह मेरी बहन की तरह हैं और उन्हें कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियां निभानी हैं, इसलिए उनका वापस लौटना मुश्किल हो सकता है. हम आज भी उन्हें याद करते हैं. हमें उम्मीद है कि हमें भी कोई ऐसा ही व्यक्ति दयाबेन के रूप में मिलेगा.”

टीआरपी चार्ट में बेहतर करने पर क्या बोले असित कुमार मोदी

टीआरपी चार्ट पर शो के शानदार प्रदर्शन के बारे में बात करते हुए प्रोड्यूसर ने खुशी जाहिर की. उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, “बहुत अच्छा लग रहा है कि शो अच्छा प्रदर्शन कर रहा है. यह सब लोगों के प्यार और मेरी टीम की कड़ी मेहनत की वजह से है. 17 साल, 4500 एपिसोड और बिना किसी जनरेशन लीप के, हमारा शो अभी भी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है. लोग डिजिटल प्लेटफॉर्म और हमारे यूट्यूब चैनल पर भी इसे देखते हैं. शो की दर्शकों की संख्या अच्छी है और यह मुझे बहुत खुशी देता है कि हमारी मेहनत रंग लाई है, लेकिन हम कभी भी यह सोचकर शो नहीं बनाते कि इसे अच्छी टीआरपी रेटिंग मिलनी चाहिए. हम केवल यह सोचते हैं कि हम कैसे एक मनोरंजक एपिसोड ला सकते हैं, जिसे दर्शक देख सकें और अगर टीआरपी भी अच्छी हो, तो यह एक फायदा है.”

यह भी पढ़ें- Val Kilmer Net Worth: बैटमैन फेम वैल किल्मर का निधन, इतने करोड़ के हैं मालिक, फिल्मों के अलावा रखते हैं ये खास शौक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >