Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Dilip Joshi: टीवी के लोकप्रिय शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में जेठालाल का किरदार आज घर-घर में पहचाना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस आइकॉनिक रोल से पहले दिलीप जोशी को जेठालाल और चंपकलाल में से किसी एक किरदार को चुनने का मौका मिला था. एक इंटरव्यू में दिलीप ने इसका खुलासा किया.
Dilip Joshi Reveals How He Got Jethalal Role: कैसे मिला दिलीप जोशी को जेठालाल का रोल?
टेली टॉक इंडिया से बातचीत के दौरान दिलीप जोशी ने बताया,
असल में, असित (मोदी) भाई और मेरी पहचान कॉलेज के दिनों से है. हालांकि हम दोनों एक ही कॉलेज में नहीं पढ़ते थे. हम अलग-अलग कॉलेजों में थे, लेकिन इंटर-कॉलेज प्रतियोगिताओं में अक्सर हमारी मुलाकात हो जाती थी. एक प्रतियोगिता में असित भाई ने 'बॉबी ब्रेकर' नाम का नाटक किया था. उस नाटक में उन्होंने हकलाने वाले किरदार को इतनी खूबसूरती से निभाया कि मैं काफी प्रभावित हो गया.
दिलीप ने आगे कहा,
उन्हें देखने के बाद मैं खुद उनसे मिलने गया और कहा, 'वाह, आपने बहुत शानदार काम किया.' वहीं से हमारी पहचान शुरू हुई. बाद में उन्होंने भी इंटर-कॉलेज प्रतियोगिता में मेरा नाटक देखा. इसी तरह हमारी दोस्ती बढ़ती गई, जो मुझे लगता है कि करीब 1980 से चली आ रही है. उसके बाद जब भी असित भाई किसी नए सीरियल से जुड़े, उन्होंने हमेशा मुझे याद किया और काम के लिए बुलाया.
जेठालाल या चंपकलाल? दिलीप जोशी को मिला था दो किरदारों में से चुनने का मौका
दिलीप जोशी ने बताया कि जब वह असित मोदी के ऑफिस पहुंचे तो उन्हें दो किरदार ऑफर किए गए. उन्होंने कहा कि असित ने उनसे कहा,
देखो, हमारे पास चंपकलाल और जेठालाल दोनों किरदार हैं. तुम खुद तय करो कि कौन-सा रोल करना चाहते हो.
दिलीप के मुताबिक, शुरुआत में उन्हें लगा कि वह दोनों में से किसी भी किरदार में पूरी तरह फिट नहीं बैठेंगे. उन्होंने बताया,
मैंने कहा कि मुझे नहीं लगता मैं चंपकलाल के किरदार में फिट बैठूंगा. वहीं जेठालाल भी उस समय गुजराती वर्जन में बिल्कुल अलग अंदाज का था. इसलिए मुझे लगा कि शायद मैं उस रोल के लिए भी सही नहीं हूं. लेकिन मैंने कहा कि अगर मौका मिले तो मैं जेठालाल का किरदार निभाने की कोशिश जरूर करना चाहूंगा.
गुजराती वर्जन से था अलग जेठालाल का लुक
दिलीप जोशी ने बताया कि 'तारक मेहता' के गुजराती वर्जन में सभी किरदार थोड़ा कैरिकेचर स्टाइल में दिखाए जाते थे. उन्होंने कहा,
उस समय जेठालाल का किरदार बहुत दुबला-पतला दिखाया जाता था. उसकी चार्ली चैपलिन जैसी छोटी मूंछें थीं और उसका पूरा लुक अलग था. इसलिए मुझे लगा कि शायद मैं उस किरदार में सूट नहीं करूंगा."
उन्होंने दिलीप से कहा,
मुझे पता है कि तुम जो भी करोगे, उसे बेहतरीन तरीके से निभाओगे.
ये भी पढ़ें: ‘रात में होटल बुलाया और रखी ऐसी शर्त’, ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की गुलाबो का खुलासा, एक्ट्रेस ने फिर संभाली बात
