Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में दयाबेन की वापसी पर भाई सुंदरलाल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- असल में एक मां की भूमिका निभा रही हैं

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दयाबेन की वापसी को लेकर भाई मयूर वकानी ने चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने बताया कि दिशा वकानी फिलहाल रियल लाइफ में मां की भूमिका निभा रही हैं और इस रोल को भी पूरी डेडिकेशन से निभा रही हैं.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी का पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ 17 सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है. शो के हर किरदार ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है, जिनमें दयाबेन का किरदार सबसे ज्यादा चर्चित रहा है. लंबे वक्त से शो में दिशा वकानी की वापसी को लेकर अटकलें लगाई जाती रही हैं. हाल ही में दिशा वकानी के भाई और शो में सुंदरलाल का किरदार निभाने वाले मयूर वकानी ने इस पर खुलकर बात की. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.

बहन दिशा की जर्नी पर बोले मयूर वकानी

मयूर ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ खास बातचीत में बताया कि उन्हें अपनी बहन की पहली परफॉर्मेंस आज भी याद है. वह उस समय सिर्फ 5 साल की थीं और 90 साल की महिला का किरदार निभाया था. छोटे से रोल में भी उनके अंदर का टैलेंट साफ नजर आ रहा था. मयूर ने कहा कि उन्होंने दिशा की पूरी जर्नी करीब से देखी है और उनकी मेहनत और ईमानदारी की वजह से ही लोग आज उन्हें दयाबेन के रूप में इतना प्यार करते हैं.

रियल लाइफ में मां का रोल निभा रही हैं दिशा

मयूर वकानी ने आगे कहा, “फिलहाल दिशा रियल लाइफ में मां की भूमिका निभा रही हैं और इस रोल को भी पूरे डेडिकेशन के साथ निभा रही हैं. ये हमेशा से उनके दिमाग में था और अब वो इसे पूरी तरह एंजॉय कर रही हैं. ”

दयाबेन की वापसी पर प्रतिक्रिया

लोग अक्सर मयूर वकानी से पूछते हैं कि दिशा कब शो में वापसी करेंगी. इस पर उन्होंने कहा कि भगवान की कृपा और पिता से मिली थिएटर ट्रेनिंग ने उन्हें और उनकी बहन को अनुशासन सिखाया है. मयूर का कहना है कि वह ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन रिश्तों की मर्यादा हमेशा बनाए रखते हैं.

उन्होंने कहा, “जब मैं ऑफ-स्क्रीन अपनी बहन से मिलता हूं तो वह सिर्फ मेरी बहन होती हैं, लेकिन ऑन-स्क्रीन एक्टिंग में हम पूरी ईमानदारी से अपने किरदार निभाते हैं.”

यह भी पढ़े: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah का पहला प्रोमो वीडियो वायरल, दयाबेन-माधवी भाभी में दिखी तीखी तकरार, फिर मेहता साहब ने किया कमाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >