Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: मिनी स्कर्ट में दया भाभी और शॉर्ट्स में 'बबीता जी', जेठालाल के उड़ गए होश, VIDEO हो रहा वायरल

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन और बबीता जी की जोड़ी फैंस की फेवरेट रही है. अब एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिशा वकानी मिनी स्कर्ट और क्रॉप टॉप में नजर आ रही हैं. उसमें बबीता जी भी बेहद ग्लैमरस लुक में दिख रही है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को 15 साल से ज्यादा हो गया है और अभी भी दर्शक इसे देखते हैं. शो में जेठालाल के अलावा जो सबसे पॉपुलर है, वह है दयाबेन और बबीता जी. दयाबेन तो शो से जा चुकी है और वापस अभी तक नहीं लौटी है. अब तो मेकर्स नयी दयाबेन के लिए नयी एक्ट्रेस की तलाश में लगे हैं और ऑडिशन ले रहे हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर दयाबेन और बबीता जी की एक पुरानी वीडियो वायरल हो रही है. वीडियो में दिशा वकानी मिनी स्कर्ट और क्रॉप टॉप पहने दिख रही है और वह डांस कर रही है. वह इसमें काफी ग्लैमरस लग रही है और उनके डांस मूव्स भी बेहद कातिलाना लग रहे हैं. ये वीडियो उनके करियर के शुरुआती दिनों के है.

वहीं, वीडियो में बबीता जी भी नजर आ रही है, जिसमें वह शॉर्ट्स और शिमरी ग्रीन क्रॉप टॉप में बेहद हसीन लग रही है. वह भी डांस कर रही है. हालांकि मुनमुन दत्ता का ये पुराना वीडियो है. वीडियो पर यूजर्स जेठालाल के इमोजी बनाकर कमेंट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, जेठालाल ने देख लिया को क्या होगा. शो में जेठालाल और बबीता जी बने हुए हैं, लेकिन दिशा वकानी को फैंस काफी मिस करते हैं और उनकी वापसी का दिल थाम कर इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें OTT Releases This Week: इस शुक्रवार ओटीटी पर छाएगा एंटरटेनमेंट का तूफान, वीकेंड बिंज की कर लें तैयारी, रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >