Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: भिड़े-माधवी भाभी संग काम करने पर भूतनी चकोरी ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा का भूतनी ट्रैक ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुआ. फैंस को चकोरी उर्फ स्वाति शर्मा की एक्टिंग काफी पसंद आई. यही वजह है कि कॉमेडी सीरियल पिछले तीन हफ्तों से टीआरपी चार्ट पर टॉप में बना हुआ है. अब भूतनी का किरदार निभाने वाली स्वाति ने भिड़े और माधवी भाभी संग काम करने पर बात की.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा अपने दिलचस्प ट्विस्ट से दर्शकों को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहा है. शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. यही वजह है कि इसने अपने भूतनी ट्रैक से टीआरपी चार्ट में दबदबा बनाकर रखा है. यह पिछले 3 हफ्तों से टॉप पर बना हुआ है. इसका सारा क्रेडिट स्वाति शर्मा उर्फ चकोरी को जाता है. जिसने भूतनी बनकर गोकुलधाम सोसाइटी वालों को डराया और खूब वाहवाही बटोरी. एक्ट्रेस ने अब शो में काम करने और अन्य स्टारकास्ट संग स्क्रीन शेयर करने पर बात की.

सेट के माहौल को लेकर क्या बोली चकोरी उर्फ स्वाति शर्मा

स्वाति शर्मा ने टाइम्स ऑफ इंडिया संग बात करते हुए कहा, ”तारक मेहता का उल्टा चश्मा में काम करना उत्साह और घबराहट का मिला-जुला माहौल था. जब मैं पहली बार सेट पर पहुंची, तो सब कुछ बहुत नया और अद्भुत लगा. सेट की एनर्जी इतनी अच्छी थी कि मैं अपने परफॉर्मेंस को लेकर थोड़ी नर्वस थी. मुझपर सीन को सही ढंग से करने का दबाव था, लेकिन एक बार जब मैं लय में आ गई, तो कलाकारों और क्रू के सहयोग ने मुझे और सहज महसूस कराया. जैसे-जैसे दिन बीतता गया, मुझे इसे करने में मजा आने लगा और मैं किरदार से जुड़ती चली गई. यह एक यादगार अनुभव था.”

भिड़े और माधवी भाभी संग काम करने पर क्या बोली चकोरी

स्वाति शर्मा ने भिड़े और माधवी भाभी संग काम करने पर बात की और कहा, सेट पर सभी ने मेरा काफी अच्छे से वेलकम किया. उन्होंने मुझे मेरे सीन अच्छे से करने के लिए प्रेरित किया. श्यामजी मुझसे पूछते रहे कि क्या मैं कंफर्टेबल हूं, भिड़े ने भी मेरे काम की तारीफ की, सोनालिका और माधवी मैम ने मेरे लुक की तारीफ की. उन लोगों ने काफी मदद किया और मुझे मोटिवेट किया. मेरी तबियत ठीक नहीं थी, इसलिए सभी ने मेरा ध्यान रखा और मुझसे पूछते रहे कि मैं कैसा महसूस कर रही हूं. शो में काम करके ऐसा लगा जैसे मैं अपने परिवार के साथ हूं.

यह भी पढ़ें- Battle of Galwan Release Date: सलमान खान ने बैटल ऑफ गलवान की रिलीज डेट से उठाया पर्दा, बोले- जनवरी में इसे…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >