Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शो में दयाबेन की वापसी पर बाघा ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: पॉपुलर सिटकॉम ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दयाबेन को दर्शक काफी मिस करते हैं. करीब आठ साल से शो में एक्ट्रेस दिखाई नहीं दी है. अभी तक उनकी जगह शो में दूसरी दयाबेन नहीं आई है. ऐसे में बाघा ने उनकी वापसी को लेकर बात की है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सब सोनी का पॉपुलर सिटकॉम ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को 10 या 15 साल नहीं, बल्कि टीवी पर 17 साल हो चुके हैं. शो के किरदार अब दर्शकों को दिलों में बस गए है. जेठालाल, बबीता जी, भिड़े तो शो से शुरुआत से जुड़े हुए है. इस बीच बाघा की भूमिका निभाने वाले बाघा यानी तन्मय वेकारिया ने दयाबेन की वापसी को लेकर बात की. दिशा वकानी 8 साल से सीरियल में दिखाई नहीं दी है. वह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ में बिजी है.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन की वापसी पर क्या बोले बाघा?

दिशा वकानी साल 2017 में मैटरनिटी लीव पर गई थी और उसके बाद से उन्होंने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दोबारा वापसी नहीं की. फैंस लंबे समय से उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं. फिल्मीज्ञान संग बातचीत में तन्मय वेकारिया ने कहा, आपके जैसे ही हम भी आशा करते हैं कि दयाबेन जल्दी वापस आ जाएं शो पर. आगे एक्टर ने कहा, उनकी अभी निजी प्रायरिटीज हैं और दो बच्चे हैं, जिनकी वह देखभाल कर रही हैं. वह बड़े हो रहे हैं, लेकिन दयाबेन के बगैर भी जेठालाल शो को बचा रहे हैं.

जानें तारक मेहता का उल्टा चश्मा में क्या दिखाया जाएगा

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दिखाया गया कि जेठालाल के 25 लाख रुपये को वापस पाने के लिए गोकुलधाम सोसायटी के लोग लगे हुए है. बबीता जी और अय्यर उस शख्स को फ्लैट खरीदने का लालच देते है, जिसने जेठालाल के 25 लाख रुपये लिए है. वह शख्स फ्लैट देखने के लिए मान जाता है. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि बबीता जी उस शख्स को फ्लैट देखने के लिए पोपटलाल का घर दिखाती है. वह उसे गोकुलधाम सोसायटी लेकर आती है. दूसरी तरफ सोसायटी के लोग ये प्रार्थना कर रहे कि वह शख्स पोपटलाल का फ्लैट खरीदने के लिए मान जाए. ऐसे में जेठालाल का पैसा उसे मिल जाएगा.

यह भी पढ़ें- Saiyaara: मृणाल ठाकुर ने ‘सैयारा’ की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, ‘सन ऑफ सरदार 2’ के साथ क्लैश पर कहा- बहुत सारे सवाल हैं…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >