Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में होगी इस किरदार की वापसी, तारक मेहता की मुश्किलें खत्म करने आएगा ये शख्स

तारक मेहता का उल्टा चश्मा का आने वाला एपिसोड में खूब सारा ड्रामा देखने को मिलेगा. सीरियल में दिखाया जाएगा कि कैसे एक बार बाबूजी ने तारक मेहता को उनके बॉस से बचाया था.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा साल 2008 में शुरू हुआ था और अभी तक इसकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है. सीरियल में दिखाया गया कि तारक मेहता के बॉस एक बार फिर से बड़े गुरुजी से मिलना चाहते हैं. हालांकि आपको ये नहीं पता तो बता दें कि बड़े गुरुजी की भूमिका बापूजी ने निभाया था. ऐसा बापूजी ने इसलिए किया था, ताकि तारक को उसके बॉस से बचा सकें. अब तारक के लिए एक नयी मुसीबत आ गई है और उसका बॉस दोबारा बड़े गुरुजी से मिलने की बात करता है.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में होगी इस किरदार की वापसी

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि तारक जल्दी से जेठालाल को फोन कर बॉस वाली डिमांड बताता है. दूसरी तरफ बाबूजी इस बार इस बात पर अड़ गए है कि वह दोबारा से कभी भी बड़े गुरुजी नहीं बनेंगे. बाबूजी कहते है इस बार चाहे गोकुलधाम सोसाइटी में कितनी भी मुश्किलें क्यों न आ जाएं, वह बड़े गुरुजी नहीं बनेंगे. अब देखना दिलचस्प होगा कि चंपकलाल उर्फ ​​बापूजी बड़े गुरुजी बनने के लिए कैसे मानते हैं. आने वाला एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है.

सोनी सब पर कितने बजे आता है तारक मेहता का शो

हाल ही में गोकुलधाम सोसाइटी के लोगों ने बड़े शानदार तरीके से दशहरा सेलिब्रेट किया. सारे लोगों ने साथ मिलकर रावण दहन किया और जश्न मनाया. वहीं, तारक मेहता का उल्टा चश्मा आप सोमवार से लेकर शनिवार तक शो को रात 8:30 पर सोनी सब पर देख सकते हैं. शो में दिलीप जोशी, अमित भट्ट, मुनमुन द्ता, सोनालिका जोशी, मंदार चंदवाडकर सहित अन्य किरदार नजर आते हैं. कुछ समय पहले ही शो को पलक सिधवानी ने अलविदा कहा था. शो में वह सोनू भिड़े की भूमिका निभाती थी. अब नयी सोनू आ चुकी है.

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: इस शख्स की एंट्री ने उड़ाई गोकुलधाम सोसाइटी के लोगों की नींद, गरबा नाइट में होगा हंगामा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >