TMKOC: गुरुचरण सिंह के तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो छोड़ने ���र असित मोदी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- उन्होंने गलत फैसला लिया

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: गुरुचरण सिंह अब तारक मेहता का उल्टा चश्मा का हिस्सा नहीं है. हालांकि उन्होंने शो किस वजह से अलविदा कहा था, इस बारे में अब असित मोदी ने बताया.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम गुरुचरण सिंह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में है. गुरुचरण ने हॉस्पिटल से अपना एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह काफी कमजोर और उदास दिखे थे. उनकी ऐसी हालत देखकर फैंस काफी परेशोन हो गए थे. उनकी करीबी दोस्त ने बताया कि एक्टर ने खाना छोड़ दिया था और सिर्फ तरल आहार पर थे. अब तारक मेहता के निर्माता असित मोदी ने उनके शो छोड़ने को लेकर बात की.

असित कुमार बोले- गुरुचरण सिंह बहुत आध्यात्मिक हैं

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के निर्माता असित कुमार मोदी ने शोशा संग एक इंटरव्यू में कहा कि, फिलहाल, बलविंदर सिंह सूरी, रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभा रहे हैं और वह बहुत अच्छा काम कर रहा है. गुरुचरण सिंह के लिए बहुत सारा प्यार है और मेरी फैमिली भी उससे प्यार करती है. वह बहुत जॉली इंसान है और वह बहुत आध्यात्मिक हैं.”

असित मोदी बोले- गुरुचरण सिंह ने शो छोड़ने का गलत फैसला लिया

असित मोदी ने बताया कि उन्होंने किस वजह से शो को क्विट किया था. असित ने बताया, कोविड के दौरान, उस समय उसे अकेला फील हुआ, इस वजह से उन्होंने शो छोड़ दिया. मैंने उस समय समझाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने गलत फैसला लिया. अब बहुत मुश्किल है, लेकिन मुझे फ्यूचर का नहीं पता.

इस वजह से गुरुचरण सिंह ने तारक मेहता का शो छोड़ा

ईटाइम्स संग एक इंटरव्यू में असित मोदी ने उनके शो को अलविदा कहने पर कहा, उन्होंने खुद से शो को छोड़ने का फैसला किया. ये उनका फैसला था, हमने कभी नहीं कहा. अब उन्हें भी लगता है कि उन्हें इस शो का हिस्सा होना चाहिए था और उन्हें यह शो पसंद भी है. 16 साल हो गए तारक मेहता के शो को और लोगों के पास शो छोड़ने के अपने निजी कारण हैं और आप किसी से यह उम्मीद नहीं कर सकते कि वह हमेशा आपके शो का हिस्सा बना रहे. अभी भी कई लोग शो से जुड़े हुए है और ये एक बड़ी उपलब्धि है.

यह भी पढ़ें- TMKOC: गुरुचरण सिंह की दोस्त बोली- वह कुछ बोल नहीं पा रहे, जेनिफर मिस्त्री ने किया शॉकिंग खुलासा, कहा- बिग बॉस 18 में…

यह भी पढ़ें- TMKOC: गुरुचरण सिंह की दोस्त ने किया शॉकिंग खुलासा, कहा- एक्टर ने बताया कि जनवरी 13-14 तक धरती पर…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >