Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 17 साल में कई स्टार्स के अलविदा कहने पर असित मोदी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- कोई फर्क नहीं…

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के प्रोड्यूसर असित मोदी ने शो छोड़ चुके एक्टर्स पर हाल ही में अपनी राय दी है. उन्होंने कहा, “मजबूत कहानी हो तो कलाकारों के जाने से फर्क नहीं पड़ता.” जानिए उन्होंने आगे क्या कुछ कहा है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सोनी सब टीवी का आइकोनिक कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ पिछले 17 सालों से दर्शकों का दिल बहला रहा है. इस शो ने जहां गोकुलधाम सोसायटी की झलक से लोगों को खूब हंसाया, वहीं कई किरदारों ने सालों तक दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई. शो में अब तक कई मुख्य कलाकारों ने अलविदा कहा जैसे दया बेन से लेकर टप्पू और डॉक्टर हाथी तक.

हाल ही में जब शो की टीआरपी टॉप पर बनी रही, तब शो के निर्माता असित कुमार मोदी ने ETimes TV इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कलाकारों के शो छोड़ने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने साफ कहा, “जब तक कंटेंट और कहानी मजबूत है, तब तक किसी कलाकार के जाने से कोई खास फर्क नहीं पड़ता.”

असित मोदी ने स्टार्स के छोड़ने पर दिया रिएक्शन

असित मोदी का मानना है कि एक शो की आत्मा उसकी कहानी और प्रस्तुति में होती है, और यही दर्शकों को बांधे रखती है। उन्होंने कहा, “मैं मुख्य रूप से कहानी कहने पर ध्यान देता हूं. जब कहानी दमदार होती है, तो दर्शक उसमें डूब जाते हैं और किसी किरदार की गैर-मौजूदगी महसूस नहीं करते.” शो का बदलाव भी स्वाभाविक है. बच्चों की टप्पू सेना अब बड़ी हो गई है, शो में पहले जैसा मासूमियत वाला मजा नहीं, लेकिन नए किरदारों और स्थितियों ने शो को आज के समय में भी प्रासंगिक बनाए रखा है.

‘हर किरदार का अपना महत्व है…’

असित मोदी ने अंत में यह भी कहा, “यह शो सिर्फ कलाकारों का नहीं, बल्कि पूरी टीम का सामूहिक प्रयास है. हर किरदार का अपना महत्व है. कलाकार भले बदलें, लेकिन हमारा मूल विचार और समाज की झलक जस की तस बनी हुई है.”

यह भी पढ़े: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: फाइनली असित मोदी ने दयाबेन की वापसी पर तोड़ी चुप्पी, कहा- उन्हें वापस लाना…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >