Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: असित कुमार मोदी ने भारती सिंह को कहा- दयाबेन, Video

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में फैंस लगातार दयाबेन की वापसी का इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच अब प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वह इस पॉपुलर कॉमेडियन को दयाबेन कह रहे हैं.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा को फाइनली अब 17 साल हो गए हैं. बीते दिनों मेकर्स से लेकर स्टारकास्ट तक ने इस बड़ी सफलता को सेलिब्रेट किया. जिसमें जेठालाल से लेकर माधवी भिड़े, अय्यर, बबीता जी, सोढ़ी, पोपटलाल, मेहता साहब जैसे स्टार्स ने शिरकत की. अब असित कुमार मोदी ने एक इवेंट में कॉमेडियन भारती सिंह को दयाबेन कहकर बुलाया. जिससे नेटिजन्स एक्साइटेड हो गए.

असित मोदी ने भारती सिंह को दयाबेन कहा

एक इवेंट में असित कुमार मोदी और भारती सिंह मिले. दोनों ने खूब मस्ती की. उनके मिलन की एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. जिसमें भारती असित मोदी को “भाई” कहकर बुलाती है. दोनों एक दूसरे संग डांस कर गले मिलते हैं. तभी असित भारती को दयाबेन कहकर चिढ़ाते हैं. वे कहते हैं, “अगर जेठालाल पंजाबी होते तो भारती दयाबेन होती. तभी भारती कहती है कि टप्पू गोला होता.”

भारती सिंह को दयाबेन कहने पर क्या बोले नेटिजन्स

उनकी बातचीत सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. एक यूजर ने लिखा, “भारती दया के रूप में… सोचकर ही मजा आ गया.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, “जेठा और भारती सिंह की जोड़ी कैसी लगेगी, जरा सोचिए… मजा ही आ जाएगा.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”लगता है असित कुमार मोदी को दयाबेन मिल गई है… क्या दिशा वकानी का पत्ता कट गया है.”

शो में चल रही नई दयाबेन की खोज

दिलचस्प बात यह है कि असित ने यह बड़ा स्टेटमेंट उस समय कहा, जब नई दयाबेन की तलाश चल रही है. दिशा वकानी TMKOC में दयाबेन का पॉपुलर चेहरा रही हैं. हालांकि 2018 में मेटरनिटी लीव पर वह गई थी. जिसके बाद वह कभी नहीं लौटी. फैंस उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. शो के निर्माता कई बार कहते आए हैं कि नई दयाबेन की तलाश जारी है.

यह भी पढ़ें- Sitaare Zameen Par Final Box Office Collection: हिट या फ्लॉप, आमिर खान की फिल्म का 90 करोड़ बजट, 34 दिनों का कलेक्शन जानें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >