Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की ये एक्ट्रेस ले रही पति से तलाक, 7 साल बाद टूटी शादी, बोलीं- हमारे बीच…

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम इस एक्ट्रेस का तलाक होने जा रहा है. एक्ट्रेस ने खुद फैंस को जानकारी दी. 7 साल बाद एक्ट्रेस अपनी शादी को खत्म कर रही है.

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम एक्ट्रेस नवीना बोले की पर्सनल लाइफ कुछ ठीक नहीं चल रही है. एक्ट्रेस ने सात साल बाद अपनी शादी को खत्म करने का फैसला किया है. नवीना और उनके पति जीत करनानी तलाक ले रहे हैं. इस बारे में खुद एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया है. नवीना ने कई सीरियल्स में काम किया है, जिसमें ‘इश्कबाज’, ‘मिले जब हम तुम’, ‘जीनी और जूजू’, ‘सीआईडी’, ‘अदालत’ जैसे शोज शामिल है.

क्या नवीना बोले अपने पति जीत करनानी से तलाक ले रही है

नवीना बोले ने ईटाइम्स संग एक इंटरव्यू में पति जीत करनानी से तलाक होने को लेकर कहा, जीत और मेरी शादी की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन धीरे-धीरे हम दोनों दूर हो गए. हमने अपनी बेटी के लिए कोशिश की हमारे बीच चीजें ठीक हो जाए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. शादी में संचार और एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताना जरूरी है.

नवीना बोले के पति जीत करनानी ने क्या कहा

जीत करनानी ने कहा, ये फैमिली मैटर है और हमारे बीच मतभेद है. अभी के लिए आप सबसे इस मैटर पर प्राइवेसी का अनुरोध करता हूं.”

बेटी को कौन पालेगा

जीत करनानी और नवीना बोले की पांच साल की एक बेटी है, जिसका नाम किमायरा है. दोनों ने फैसला किया है कि दोनों मिलकर उसे पालेंगे.

नवीना बोले ने किन सीरियल्स में किया है काम

नवीना बोले ने कई शोज में काम किया है, जिसमें तेरे इश्क में घायल, ना बोले तुम, बड़ी दूरी से आए हैं, यम हैं हम, ये हैं मोहब्बतें, जीनी और जूजू, मिले जब हम तुम, तारक मेहता का उल्टा चश्मा, बाल वीर, सुमित संभाल लेगा, इश्कबाज, सजन रे झूठ मत बोलो शामिल है.

Also Read- Anupama: शो में लीप आने को लेकर आध्या ने तोड़ी चुप्पी, कहा- प्रोडक्शन ने उसके माता-पिता से बात की है…

Also Read- Sapna Choudhary ने ट्रेन की पटरी पर लगाए ठमके, यूजर्स बोले- ‘मैडम पीछे देखो, ट्रेन आती होगी’

Also Read- 4 महीने बाद ही आरती सिंह की शादी में मचा तूफान, पति संग तलाक की खबरों पर गोविंदा की भांजी बोली- मैं दुखी…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >