Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah पर बनी दो एनिमेटेड फिल्में इस दिन होंगी रिलीज, मुफ्त में देखें जेठालाल-दयाबेन की धमाकेदार वापसी

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के फैंस के लिए खुशखबरी है. बहुत जल्दी TMKOC की दो 3D एनिमेटेड फीचर फिल्में YouTube पर छह भाषाओं में रिलीज होंगी, जिनमें ‘गोकुलधाम टू गैलेक्टो’ और ‘द बिग फैट एलियन वेडिंग’ शामिल हैं.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 17 सालों से दर्शकों का मनोरंजन करने वाला सिटकॉम ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है. शो के मेकर्स अब अपने एनिमेशन वर्टिकल को और मजबूत करने जा रहे हैं. इसके तहत YouTube पर दो फीचर-लेंथ 3D एनिमेटेड फिल्में लॉन्च की जाएंगी.

पहली फिल्म ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा 3D एनिमेटेड मूवी: गोकुलधाम टू गैलेक्टो’ 31 दिसंबर को रिलीज हो चुकी है. वहीं दूसरी फिल्म ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा 3D एनिमेटेड मूवी: द बिग फैट एलियन वेडिंग’ 26 जनवरी को रिलीज होगी. खास बात यह है कि ये दोनों फिल्में YouTube पर हिंदी, बंगाली, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम सहित छह भाषाओं में उपलब्ध होंगी, जिससे अलग-अलग उम्र और क्षेत्रों के दर्शकों तक इसकी पहुंच और बढ़ेगी.

यहां देखें पहला पार्ट- https://youtu.be/llKWpx6DvZI?si=62tFDO77HErOKJsE

असित कुमार मोदी फिल्मों को लेकर क्या कहा?

फिल्मों को लेकर शो के निर्माता और नीला मीडियाटेक के संस्थापक असित कुमार मोदी ने कहा, “TMKOC को परिवारों को एक साथ लाने और सरल, संबंधित कहानियों के माध्यम से रोजमर्रा के तनाव से राहत देने के लिए बनाया गया था. एनिमेशन हमें उस इरादे को उन बच्चों के लिए आगे बढ़ाने की अनुमति देता है जो आज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बड़े हो रहे हैं. मेरे लिए, यह सुनिश्चित करना है कि शो के पीछे का भावनात्मक अर्थ – समुदाय, गर्मजोशी और साझा खुशी – प्रारूप की परवाह किए बिना, पीढ़ियों तक गूंजता रहे.”

हरजीत छाबड़ा: “ये फिल्में इस एनिमेशन जर्नी की सिर्फ शुरुआत हैं”

वहीं नीला मीडियाटेक के CEO हरजीत छाबड़ा ने बताया कि एनिमेशन फॉर्मेट से किरदारों को नए तरीके से दिखाने, हास्य के साथ प्रयोग करने और नए दर्शकों तक पहुंचने का मौका मिलेगा. ये फिल्में इस एनिमेशन जर्नी की सिर्फ शुरुआत हैं.

इन फिल्मों में TMKOC के मशहूर किरदार नई कहानी और नए माहौल में नजर आएंगे, लेकिन शो की पहचान बना हास्य और समुदाय की भावना बरकरार रहेगी.

यह भी पढ़ें- Ikkis में अगस्त्य नंदा की परफॉर्मेंस को लेकर विवान शाह ने तोड़ी चुप्पी, कहा- शक्तिशाली और इंटेंस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >