TMKOC: कौन थे ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम सुनील होलकर? जानिए परिवार के लिए कितनी संपत्ति छोड़ गए एक्टर

सब टीवी का पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम सुनील होलकर ने 40 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया एक्टर अपने पीछे पत्नी और दो बेटों को छोड़ गए. चलिए आपको बताते है उनसे जुड़ी कुछ बात.

Taarak Mehta ka Oolta Chashma actor Sunil Holkar: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta ka Oolta Chashma) किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट में रहता है. हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई कि तारक शो फेम सुनील होलकर (Sunil Holkar Passes Away) का निधन हो गया. उनकी उम्र 40 साल थी. चलिए आपको बताते है एक्टर के बारे में सबकुछ.

नहीं रहे सुनील होलकर

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम सुनील होलकर लिवर सिरोसिस की बीमारी से जूझ रहे थे. सुनील ने 40 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. एक्टर तारक शो में कई एपिसोड में नजर आए थे. उन्होंने मराठी फिल्मों और कई टीवी शोज में काम किया था. उन्होंने ‘मोरया’, ‘मैडम सर’, ‘मिस्टर योगी’, एफआईआर, वाघेलाल सीरियल्स में काम किया था.

https://www.instagram.com/p/CUTsWq8KYEp/
https://www.instagram.com/p/CdSKvqjqERD/
सुनील होलकर की नेटवर्थ

सुनील होलकर ने नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म ‘गोष्ट एका पैठाणीची’ में भी काम किया था. उनके इंस्टाग्राम की बात करें तो उन्होंने आखिरी इंस्टा पोस्ट 1 दिसंबर को किया था. ये पोस्ट उन्होंने अपने छोटे बेटे के बर्थडे पर किया था. एक्टर अपने पीछे माता-पिता, पत्नी और दो बेटों को छोड़ गए. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वो अपने पीछे 30 से 60 लाख रुपये की संपत्ति थी.

https://www.instagram.com/p/CkGy-Vurcqq/

सुनील होलकर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी और बच्चों के कई तसवीरें और वीडियोज भी पोस्ट किए थे. वहीं, तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो शो में नयी बावरी की एंट्री हो गई है. निर्माता असित कुमार मोदी ने बताया कि, मैं बावरी के किरदार के लिए एक फ्रेश और मासूम फेस चाहता था. हमें खुशी है कि वो मिल गया है. उसने शो को लेकर कमिटमेंट किया है. मुझे पूरा यकीन है कि दर्शक नयी बावरी नवीना वाडेकर को पसन्द करेंगे. वो समझती है कि तारक शो एक ब्रांड है. असित मोदी ने ये भी बताया कि उन्होंने कई लोगों को ऑडिशन लिया है और आखिरकार उन्हें चुना. उन्होंने फैंस से रिक्वेस्ट किया है कि वो उसपर प्यार बरसाए.

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के Amit Bhatt ने ‘बापूजी’ के रोल के लिया था इतना बड़ा रिस्क,जानिए पूरी बात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >