क्या तापसी पन्नू ने मैथियास बो संग रचा ली है शादी, प्राइवेट वेडिंग में ये बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे

Taapsee Pannu Wedding: बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू को लेकर एक खबर आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस ने अपने लॉन्ग-टर्म बॉयफ्रेंड मैथियास बो संग शादी रचा ली है. उनकी शादी 23 मार्च को हुई, जिसमें उनके परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए.

Taapsee Pannu Wedding: मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि तापसी पन्नू ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मैथियास बो से शादी कर ली है. डंकी अभिनेत्री पिछले कुछ समय से शादी की अफवाहों को लेकर सुर्खियां बटोर रही थी.

न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के अनुसार, तापसी पन्नू ने उदयपुर में एक प्राइवेट वेडिंग में मैथियास संग शादी रचाई. हालांकि कपल की ओर से अभी तक कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया गया है.

सूत्र ने न्यूज 18 को बताया, “शादी उदयपुर में हुई और बेहद प्राइवेट तरीके से हुई. प्री-वेडिंग फंक्शन 20 मार्च को शुरू हुआ और 23 मार्च को दोनों हमेशा के लिए एक हो गए.

रिपोर्ट के मुताबिक, इस इवेंट में ज्यादा बॉलीवुड सेलिब्रिटीज हिस्सा नहीं बने. उनकी फिल्म थप्पड़ के को-स्टार पावेल गुलाटी और अनुराग कश्यप वेडिंग में शामिल हुए.

Also Read- Taapsee Pannu Wedding: तापसी पन्नू ने बॉयफ्रेंड Mathias Boe संग शादी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मैंने अपने…

हाल ही में, तापसी लैक्मे फैशन वीक के चौथे दिन डिजाइनर गौरी और नैनिका के लिए शोस्टॉपर बनीं, जहां उन्होंने ऑल-ब्लैक वेलवेट ऑफ-शोल्डर मरमेड गाउन पहना था.

अभिनेत्री ने कहा था कि अफिशियल तौर पर डिजाइनरों के लिए शोस्टॉपर बनकर खुश हैं. उन्होंने कहा था, “मैं बस इस बात से खुश हूं कि मुझे उनके लिए काम करने का मौका मिला, क्योंकि मैंने उनके कपड़े कई बार पहने हैं.”

तापसी आखिर बार शाहरुख खान की फिल्म डंकी में दिखाई दी थी. इस मूवी को राजकुमार हिरानी ने निर्देशित किया था और ये बॉक्स ऑफिस पर सफल रही.

अब तापसी को विक्रांत मैसी और सनी कौशल अभिनीत अपकमिंग थ्रिलर फिल्म फिर आई हसीन दिलरुबा में देखेंगे. इसमें जिमी शेरगिल भी मुख्य भूमिका में हैं.

Also Read- Taapsee Pannu Wedding: शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं तापसी पन्नू, जानें कौन हैं उनके बॉयफ्रेंड माथियास बो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >