Suriya की फिल्म ‘कंगुवा’ की रिलीज डेट पोस्टपोन, रजनीकांत की ‘वेट्टैयन’ को मिली हरी झंडी

Suriya की फिल्म ‘कंगुवा’ अब रजनीकांत की ‘वेट्टैयन’ से क्लैश होने की वजह से पोस्टपोन हो गई है. अब 10 अक्टूबर को सिर्फ रजनीकांत की फिल्म वेट्टैयन ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

Suriya हाल ही में तमिलनाडु के कोयंबटूर में अपने भाई कार्थी की फिल्म ‘मैयाझागन’ के ऑडियो लॉन्च पर पहुंचे. वहां, उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘कंगुवा’ के पोस्टपोन होने की अनाउंसमेंट की है. सिरुथाई शिवा की निर्देशित कंगुवा 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी.

रजनीकांत की फिल्म ‘वेट्टैयान’ भी उसी दिन रिलीज होने वाली है. यह पहली बार था, जब साउथ के दो दिग्गज एक्टर्स की फिल्म एक साथ क्लैश करती. लेकिन अब कंगुवा के पोस्टपोन होने की अनाउंसमेंट के बाद रजनीकांत की फिल्म को हरी झंडी मिल गई है. ऐसे में आइए बताते हैं कि सूर्या ने फिल्म के रिलीज डेट को पोस्टपोन करने की वजह क्या है.

सूर्या ने दर्शकों से फिल्म पर की गई मेहनत पर बात की

सूर्या ने फिल्म में की गई दिन रात मेहनत के बारे में कहा कि, “ढाई साल से ज्यादा समय से 1000 से ज्यादा लोगों ने तमिल सिनेमा में एक खास फिल्म पेश करने के लिए कंगुवा’ के लिए दिन-रात मेहनत की है. शिवा से लेकर पूरी कास्ट और क्रू ने ढाई साल तक कठिन जलवायु परिस्थितियों में कड़ी मेहनत की. मुझे पक्का यकीन है कि मेहनत बेकार नहीं जाएगी. मुझे यकीन है कि आप वो प्यार और सम्मान देंगे. जब वो आएगी, तो उसे सब कुछ मिलेगा.”

Also Read: Malayalam Movies: ओटीटी पर इन मलयालम फिल्मों को देख, दिमाग के पुर्जे ढीले पड़ जाएंगे

सूर्या ने कहा रजनीकांत की फिल्म पहले आना चाहिए

सूर्या ने आगे रजनीकांत की फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि, “10 अक्टूबर को ‘वेट्टैयन’ आ रही है. हमें सम्मान के लिए फ़िल्म को आगे बढ़ाना चाहिए. वो (रजनीकांत) मुझसे सीनियर हैं. जब मैं पैदा हुआ था, तब वो अभिनय करने आए थे. वो 50 से ज्यादा सालों से तमिल सिनेमा की पहचान रहे हैं. मुझे लगता है कि सुपरस्टार की फिल्म पहले आना सबसे अच्छा रहेगा. मुझे लगता है कि आप मेरे साथ होंगे.”

“कंगुवा एक बच्चा है…”

सूर्या ने आगे अपनी फिल्म के बारे में कहा, ‘कंगुवा’ एक बच्चा है. बच्चे का जन्मदिन उसी दिन होता है जिस दिन वह पैदा होता है. उसका जन्मदिन मनाने और इसे एक त्यौहार बनाने के लिए, मुझे विश्वास है कि आप मेरे साथ होंगे. मुझे आपके प्यार और समर्थन की जरूरत होगी. कृपया ‘कंगुवा’ की टीम के लिए प्रार्थना करें. यह सभी के लिए एक महत्वपूर्ण दिन हो.”

फिल्म के बारे में

कंगुवा फिल्म एक ऐतिहासिक ड्रामा मेगा बजट फिल्म है, जिसमें सूर्या और बॉबी देओल मुख्य भूमिकाओं में हैं. पहले यह फिल्म 10 अक्टूबर को कई भाषाओं में रिलीज होने वाली थी. उसी डेट पर रजनीकांत की ‘वेट्टैयन’ भी फिल्म से क्लैश होने वाली थी. जिसके बाद कंगुवा के मेकर्स ने इसके रीलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है. हालांकि, अब तक फिल्म की अपडेटेड रिलीज डेट पर कोई जानकारी साझा नहीं की है.से पोस्टपोन हो गई है. अब 10 अक्टूबर को सिर्फ रजनीकांत की फिल्म वेट्टैयन ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

Also Read: Bad Newz OTT Release: विक्की कौशल की फिल्म एक ट्विस्ट के साथ इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हुई रिलीज, जरूर करें एंजॉय

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >