सुनिधि चौहान ने आखिर क्यों बनाई रियलिटी शोज से दूरी? खुद बताई वजह

सुनिधि चौहान ने खुलासा किया कि उन्होंने सिंगिंग रियलिटी शोज से दूरी क्यों बनाई. शेखर सुमन के शो 'शेखर टुनाइट' में सिंगर ने टेक्नोलॉजी के बढ़ते इस्तेमाल और लाइव परफॉर्मेंस से जुड़े अपने एक्सपीरियंस भी बताए.

प्लेबैक सिंगर सुनिधि चौहान अपनी आवाज और सुपरहिट गानों के लिए जानी जाती है. उन्होंने अपने करियर में कई सिंगिंग रियलिटी शोज को जज भी किया है. हालांकि, अब उन्होंने ऐसे शोज से दूरी बना ली है. हाल ही में शेखर सुमन के चैट शो 'शेखर टुनाइट' में उन्होंने इसके पीछे की वजह का खुलासा किया.

Sunidhi Chauhan Left Reality Shows: क्यों अब रियलिटी शोज उनके लिए सही जगह नहीं रहे

सिंगर सुनिधि चौहान ने हाल ही में एक्टर शेखर सुमन के चैट शो 'शेखर टुनाइट' में खुलासा किया कि उन्होंने सिंगिंग रियलिटी शोज में जज बनना क्यों छोड़ दिया. बातचीत के दौरान शेखर सुमन ने कहा कि सुनिधि हमेशा विवादों से दूर रहती हैं और लंबे समय से किसी रियलिटी शो में भी नजर नहीं आई हैं. इस पर सुनिधि ने कहा कि उन्होंने फैसला सोच-समझकर लिया था. उनके मुताबिक, एक समय ऐसा आया जब उन्हें महसूस हुआ कि अब रियलिटी शोज उनके लिए सही जगह नहीं रहे. इसलिए उन्होंने उनसे दूरी बना ली.

स्क्रीनशॉट,फोटो - X

Technology in Reality Shows: टेक्नोलॉजी के बढ़ते इस्तेमाल पर रखी राय

बातचीत के दौरान सुनिधि ने बताया कि पहले ऑटो-ट्यून और मेलोडाइन जैसे टूल्स का इस्तेमाल सिर्फ गानों को बेहतर बनाने के लिए किया जाता था. लेकिन अब रियलिटी शोज में भी देखने को मिल रही है. उन्होंने कहा कि रियलिटी शो का मकसद असली टैलेंट और ईमानदार परफॉर्मेंस दिखाना होना चाहिए. जब तकनीक का असर वहां भी बढ़ने लगा, तो उन्हें लगा कि शो अपनी असली पहचान से दूर जा रहा है. इसी वजह से उन्होंने खुद को इन शोज से अलग कर लिया.

Sunidhi Chauhan Experience of Live Performances: लाइव परफॉर्मेंस का एक्सपीरियंस बताया

इंटरव्यू के दौरान शेखर सुमन ने लाइव शो के दौरान कलाकारों के साथ होने वाली घटनाओं का जिक्र करते हुए सुनिधि से उनके एक्सपीरियंस भी पूछे. इस पर सिंगर ने कहा कि वह खुद को काफी खुशकिस्मत मानती हैं. उनके मुताबिक, आज तक किसी लाइव परफॉर्मेंस में उनके साथ कोई गलत व्यवहार नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि जहां भी उन्होंने परफॉर्म किया, वहां लोगों ने उन्हें भरपूर प्यार और सम्मान दिया.

Sunidhi Chauhan's Hit Songs: सुनिधि चौहान के सुपरहिट गाने

सुनिधि चौहान ने अपने करियर में कई सुपरहिट गाने दिए हैं. उनके हिट डांस नंबरों में 'कमली', 'शीला की जवानी', 'देसी गर्ल', 'बीड़ी', 'क्रेजी किया रे' और 'ऐंवई ऐंवई' शामिल हैं. वहीं रोमांटिक और सॉफ्ट गानों की बात करें तो 'लाए डूबा', 'दरखास्त' और 'हे शौना' जैसे गानों में भी उनकी आवाज को खूब पसंद किया गया. अपनी दमदार और अलग अंदाज की गायकी की वजह से सुनिधि आज भी इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा सिंगर्स में शामिल हैं.


ये भी पढ़ें: लाइव कॉन्सर्ट में अचानक रोने लगीं सुनिधि चौहान, आखिर उनके साथ ऐसा क्या हुआ?


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nikita Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >