भगवान सबको तुम्हारे जितना गरीब बनाएं... जानिये क्यों सुमोना चक्रवर्ती ने कपिल शर्मा पर किया ये कमेंट

कपिल शर्मा और सुमोना चक्रवर्ती की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आती है. दोनों द कपिल शर्मा शो में पति-पत्नी की भूमिका निभाते हैं. अब भरी महफिल में एक्ट्रेस ने कपिल पर ऐसा ताना मारा, जिसे सुनकर दर्शक हैरान रह गये.

सोनी टीवी का मोस्ट एंटरटेनिंग शो ‘द कपिल शर्मा शो’ दर्शकों को काफी एंटरटेन करता है. शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. हर हफ्ते कई सेलेब्स गेस्ट बनकर आते हैं और उनके साथ होस्ट कपिल शर्मा के साथ-साथ कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा अपने जोक्स से उन्हें हंसाते है. हालांकि इसबार कपिल ने अपने पहले व्लॉग के साथ व्लॉगर्स की दुनिया में कदम रखा. कॉमेडियन अपने शो से अनकट क्लिप पोस्ट शेयर करते हुए अपनी डेली लाइफ को दिखाया.

सुमोना ने कपिल शर्मा को किया रोस्ट

फैंस को द कपिल शर्मा शो और फिल्म सिटी के सेट पर जाने के बाद, कपिल रिहर्सल के लिए अपनी टीम के साथ बैठे और कहा कि अगर मेरे जैसे गरीब आदमी को लंदन जाने का मौका मिले तो मैं 6 महीने तक नहीं लौटूंगा. सुमोना ने उन्हें वापस रोस्ट करते हुए कहा, “हां, भगवान सबको तुम्हारे जितना गरीब बनाएंगे”. इसके बाद कपिल मजाक में कहते हैं, “नजर लगा दे बेड़ा गर्ग हो जाए”. ये बात सुनकर सभी जोर-जोर से हंसने लगे.

कपिल ने दर्शकों संग किया मजाक

इसके बाद कपिल अपने नए दर्शकों से बात करते हुए कहते हैं, “तो हम भी एपिसोड शूट करने से पहले जब भी समय मिलता है, तो रिहर्सल करते हैं. हमारी मंजूजी कमाल की रिहर्सल करती हैं. वह स्टेज पर रिहर्सल भी करती हैं, लेकिन दर्शकों को उनकी स्वाभाविक कॉमिक टाइमिंग पसंद आती है.” मंजू भावुक हो जाती हैं और कपिल कहते हैं, ‘मैं मजाक कर रहा था’. मंजू ने जवाब दिया, ‘हम सभी चीजों को गंभीरता से लेते हैं, खासकर जब आप कुछ कह रहे हों.’

Also Read: Mithun Chakraborty Birthday: बॉलीवुड के डिस्को डांसर के बारे में ये बातें शायद ही जानते होंगे आप
कीकू और कपिल की मस्ती

हल्के-फुल्के अंदाज में कपिल फिर अपने चुटकुलों से सुमोना को रोस्ट करते हैं और फिर उनसे पूछते हैं कि वह आमतौर पर क्या पहनती है. जिसपर एक्ट्रेस जवाब देती हैं, “मैं भारतीय ड्रेस ही पहनती हूं, ये नेकलेस मुझे किरदार में बने रहने में मदद करते हैं.” कपिल यह भी दिखाते हैं कि किस तरह कीकू शारदा शूटिंग से पहले एनर्जी ड्रिंक पीने में व्यस्त हैं और कीकू कहते हैं, ‘मुझे अपने प्रदर्शन से पहले पूरी ताकत चाहिए.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >