Suhani Bhatnagar Passes Away: आमिर खान की को-स्टार सुहानी भटनागर का निधन, दंगल से हुई थीं फेमस

Suhani Bhatnagar: आमिर खान की दंगल को-स्टार सुहानी भटनागर का 19 साल की उम्र में निधन हो गया है. कथित तौर पर दवा के कारण हुए रिएक्शन के बाद युवा अभिनेत्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. सुहानी का अंतिम संस्कार फरीदाबाद में होगा.

Suhani Bhatnagar : फिल्म दंगल में आमिर खान की छोटी बेटी जूनियर बबीता फोगाट का किरदार निभाने वाली सुहानी भटनागर का आज निधन हो गया. उन्होंने महज 19 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहा. मौत का कारण उनके पूरे शरीर में तरल पदार्थ का जमा होना बताया जा रहा है. कुछ समय पहले सुहानी का एक्सीडेंट हो गया था, जिससे उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था. इलाज के दौरान उन्होंने जो दवाएं लीं, उनका इतना दुष्प्रभाव हुआ कि धीरे-धीरे उनके शरीर में तरल पदार्थ जमा होने लगा. वह काफी समय से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थीं. आज सुहानी का अंतिम संस्कार फरीदाबाद के सेक्टर-15 स्थित अजरौंदा श्मशान घाट में किया जाएगा.


कौन हैं सुहानी भटनागर?
सुहानी भटनागर बॉलीवुड की मशहूर बाल कलाकार थीं. उन्हें आमिर खान अभिनीत ब्लॉकबस्टर फिल्म “दंगल” (2016) में बबीता फोगट के युवा संस्करण के रूप में उनकी भूमिका के लिए प्रसिद्धि मिली. फिल्म में उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई. उन्होंने कई टेलीविजन विज्ञापनों में भी काम किया था. दंगल के बाद सुहानी के पास कई फिल्मों के ऑफर आए, लेकिन उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक लेने का फैसला किया.


पढ़ाई के बाद एक्टिंग में फिर से करने वाली थी वापसी
वह अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहती थी. कई इंटरव्यू में, सुहानी ने उल्लेख किया था कि अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद, उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में लौटने की योजना बनाई थी. अभिनेत्री 25 नवंबर, 2021 से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्टिव नहीं हैं. हालांकि, इससे पहले वह अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती थीं. सुहानी भटनागर की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. एक्टिंग के अलावा उन्हें सिंगिंग और डांसिंग का भी काफी शौक था. उन्होंने कई ऐड्स में भी काम किया था.

पढ़ें-Lahore 1947: सनी देओल के साथ भिड़ेगा ये अभिनेता, जानें लाहौर 1947 में कौन बनेगा विलेन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >