Stree 2 OTT Release: अमेजन प्राइम वीडियो पर इस दिन से शुरू होगी मुफ्त स्ट्रीमिंग, नोट कर लें डेट

Stree 2 OTT Release: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर फिल्म स्त्री 2 प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है. हालांकि अभी ये रेंट पर उपलब्ध है. आइये जानते हैं मूवी की मुफ्त स्ट्रीमिंग कब से शुरू होगी.

Stree 2 OTT Release: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म स्त्री 2, 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को फैंस और क्रिटिक्स से काफी अच्छा रिव्यू मिला. इसमें पंकज त्रिपाठी और अपारशक्ति खुराना भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. हॉरर कॉमेडी, अब ओ���ीटी पर है. बॉक्स ऑफिस पर छह सप्ताह तक शानदार प्रदर्शन करने के बाद, इसने कई रिकॉर्ड भी तोड़े. आइये जानते हैं आप इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर फ्री में कब से देख सकते हैं.

कब से प्राइम वीडियो पर मुफ्त स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी स्त्री 2

स्त्री 2 ने सितंबर के आखिरी वीक में ओटीटी स्ट्रीमिंग शुरू की. फिलहाल ये दर्शकों के लिए अमेजन प्राइम वीडियो में रेंट पर उपलब्ध है. हालांकि स्त्री 2 11 अक्टूबर, 2024 से प्राइम वीडियो पर मुफ्त स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी. ऐसे में आप नवरात्रि की छुट्टियों में इस हॉरर फिल्म को जरूर एंजॉय कर सकते हैं.

स्त्री 2: सरकटे का आतंक की क्या है कहानी

स्त्री 2: सरकटे का आतंक मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की लेटेस्ट किस्त है. अमर कौशिक की ओर से निर्देशित और निरेन भट्ट की ओर से लिखित, यह कॉमेडी हॉरर 2018 की हिट स्त्री का सीक्वल है. कहानी दोस्तों के एक ग्रुप की है, जो चंदेरी शहर में महिलाओं का अपहरण कर आतंक मचाने वाले एक भयावह शक्ति से लड़ते हैं. स्त्री 2 ने दुनिया भर में 862.17 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए शानदार सफलता हासिल की है. मूवी 2024 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है.

Also Read- Stree 2: 45 दिन और 6 नई फिल्में, देवरा के 200 करोड़ के आगे भी नहीं थम रहा स्त्री का खौफ 

Also Read- Stree 2 Day 46 Collection: देवरा के बावजूद 7वे रविवार फिल्म की कलेक्शन में बड़ी उछाल, नंबर जान चौक जायेंगे आप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >