Stree 2 Box Office Day 4: संडे को स्त्री 2 पर हुई पैसों की बारिश, बंपर रिकॉर्ड बनाते हुए कमाए इतने करोड़

Stree 2 Box Office Collection Day 4: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव अपने हॉरर-कॉमेडी सीक्वल के साथ वापस आ गए हैं और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. आइये जानते हैं इसने वीकेंड पर कितने करोड़ का कलेक्शन किया.

Stree 2 Box Office Collection Day 4: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 को लंबे वीकेंड का फायदा मिल रहा है और मूवी बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है. 15 अगस्त को रिलीज हुई स्त्री 2 ने दो दिनों में ही 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली थी और कई ब्लॉकबस्टर मूवीज के रिकॉर्ड को तोड़ दिया था. अब वीकेंड में भी इसने काफी अच्छी कमाई की है.

स्त्री 2 ने वीकेंड में कमाए इतने करोड़

Sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार स्त्री 2 ने अपने पहले संडे पर 55 करोड़ की कमाई की है. कई जगहों पर तो थियेर्ट्स हाउसफुल नजर आए. फैंस में फिल्म को लेकर गजब की दीवानगी देखने को मिली. वहीं कुल ऑक्यूपेंसी 70.41 प्रतिशत थी, जिसमें बेंगलुरु 84 परसेंट के साथ सबसे आगे रहा. अमर कौशिक की ओर से निर्देशित, हिंदी फिल्म 2018 की हिट स्त्री का सीक्वल है, जिसने मैडॉक फिल्म्स के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की शुरुआत को चिह्नित किया.

Also Read- Stree 2: कंगना रनौत ने फिल्म की सुपर सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- जो मूवीज में करियर बनाना…

Also Read- Stree 2 में राजकुमार राव ने खूब हंसाया, तो OTT पर एक्टर की इन कॉमेडी फिल्मों को बिल्कुल न करें मिस

क्या है स्त्री 2 की कहानी

स्त्री 2 की कहानी की बात करें तो इस बार चंदेरी में सरकटे भूत का आतंक है, जो गांव की लड़कियों को गायब कर देता है. ऐसे में सभी लोग विक्की से मदद मांगते है. साथ ही स्त्री को भी रक्षा करने के लिए कहते हैं. जिसके बाद वह आती है और राक्षस को मार गिराती है. मूवी में वरुण धवण, तमन्ना भाटिया और अक्षय कुमार का कैमियो रोल भी है. फिल्म के अंत में वरुण ने स्त्री 3 को लेकर बड़ा हिंट भी दिया था. उन्होंने कहा, दिल्ली में एक आतंक है, जो गले पर काटकर सबके खून निकाल रहा है. इस बात से सोशल मीडिया पर चर्चा होने लगी कि क्या अगला सीक्वल वैम्पायर का होगा.

कंगना रनौत ने फिल्म की तारीफ में कही थी ये बात

हाल ही में, कंगना रनौत ने फिल्म और निर्देशक अमर कौशिक की जमकर तारीफ की थी. उन्होंने कहा, “फिल्म स्त्री 2 ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, पूरी टीम को बधाई, लेकिन फिल्म का असली हीरो निर्देशक होता है. भारत में ज्यादातर लोग निर्देशकों को श्रेय या सराहना नहीं देते हैं, यही कारण है कि बहुत से युवा लेखक/निर्देशक नहीं बनना चाहते हैं. हर कोई फिल्मों में करियर बनाना चाहता है. सोचो, अगर सभी अभिनेता बन जाएंगे तो फिल्में कौन बनाएगा?”

Also Read- Stree 2 Box Office Collection: श्रद्धा कपूर की फिल्म ने मचाया गदर, 100 करोड़ के क्लब में हुई शामिल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >