Stree 2 Box Office Collection: श्रद्धा कपूर की फिल्म ने मचाया गदर, 100 करोड़ के क्लब में हुई शामिल

Stree 2 Box Office Collection Day 2: हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म ने 2 दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

Stree 2 Box Office Collection Day 2: श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी और पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत के साथ धूम मचा रही है. फिल्म ने पहले दिन भारत में 60.3 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की. अपने दूसरे दिन फिल्म ने अपने नेट टोटल में 31.4 करोड़ रुपये और जोड़े, जिससे इसका टोटल कलेक्शन 91.7 करोड़ रुपये हो गया. 2 दिनों की आंधी के बाद मूवी ने 100 करोड़ रुपये के क्लब में आखिरकार एंट्री कर ली है. इसने अक्षय कुमार के खेल-खेल में और जॉन अब्राहम की वेदा को काफी पीछे छोड़ दिया है.

100 करोड़ के क्लब में पहुंची स्त्री 2

तरण आदर्श के अनुसार, “#स्त्री2 अजेय है, शतक पूरा कर चुकी है… नेशनल हॉलीडे [#स्वतंत्रता दिवस] पर एक ऐतिहासिक शुरुआत के बाद, #स्त्री2 दूसरे दिन [शुक्रवार] को भी धुआंधार कमाई कर रही है. #Stree2 के लिए दीवानगी अभूतपूर्व है, प्रमुख शहरों में मल्टीप्लेक्स में टॉप ऑक्यूपेंसी देखी जा रही है. शनिवार-रविवार के साथ-साथ सोमवार [रक्षाबंधन के कारण आंशिक छुट्टी] का कारोबार जबरदस्त होने की उम्मीद है… #स्त्री2 4 दिनों में 200 करोड़ के पार जाएगी. [सप्ताह 1] बुधवार 9.40 करोड़, गुरु 55.40 करोड़, शुक्र 35.30 करोड़. कुल: 100.10 करोड़.”

Also Read- Stree 2 की सुपर सफलता के बाद बॉक्स ऑफिस पर राज करेगी भूल-भूलैया 3, हॉरर कॉमेडी का बोलबाला

Also Read- Stree 2 box office collection day 2: फिल्म की दूसरे दिन भी धांसू कमाई, 83.06 करोड़ का नंबर किया टच

स्त्री 2 का इतने करोड़ के बजट में हुआ है निर्माण

कथित तौर पर स्त्री 2 को 60 करोड़ के बजट के साथ बनाया गया था, यह 2018 की फिल्म स्त्री के बजट से दोगुना है, जिसका बजट महज 30 करोड़ था. यह फिल्म पूरे भारत में लगभग 3,000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है. अमर कौशिक की ओर से निर्देशित स्त्री 2 में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर अपनी भूमिका को दोहराते हुए नजर आ रहे हैं. फिल्म में तमन्ना भाटिया से लेकर अक्षय कुमार और वरुण धवण का कैमियो भी है.

Also Read- Stree 2 की कहानी आई पसंद, तो OTT पर इन हॉरर फिल्मों को बिल्कुल न करें मिस, हनुमान चलीसा पढ़ना तय

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >