Splitsvilla 14: पहले प्यार और फिर लड़ाई, किस बात पर आया उर्फी जावेद को गुस्सा? कशिश ठाकुर पर भड़की

स्प्लिट्सविला 14 में दर्शकों को फुल ऑन एंटरटेनमेंट देखने मिल रहा है. उर्फी जावेद भी इसमें है और उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में वो कंटेस्टेंट कशिश ठाकुर पर भड़कती दिख रही है.

Urfi Javed Splitsvilla 14: उर्फी जावेद को लाइमलाइट में बने रहना अच्छे से आता है. उर्फी अपने कपड़ों से हर किसी का ध्यान खींच लेती है. उनके कपड़ों पर कई सेलेब्स ने आपत्ति जताई भी है, जिसका एक्ट्रेस ने मुंह तोड़ जवाब दिया था. इन दिनों वो एमटीवी के शो स्प्लिट्सविला 14 (Splitsvilla 14) में नजर आ रही है. शो का प्रोमो सामने आया है. जिसमें वो कंटेंस्टेंट कशिश ठाकुर (Kashish Thakur) से बहस करती दिखी.

कशिश से उलझी उर्फी जावेद

उर्फी जावेद जहां भी होती है अपना जलवा बिखेरते रहती है. एमटीवी के शो स्प्लिट्सविला 14 में उनकी बहस कशिश ठाकुर से हो जाती है. वीडियो में उर्फी कहती है, मुझे कशिश पसन्द है, लेकिन वो बहुत ठरकी है. ये सुनकर सारे कंटेस्टेंट हंसने लगते है और कशिश का मुंह उतर जाता है. उर्फी इस बात पर नाराज हो जाती है कि उन्होंने दूसरे लड़कियों से फूल क्यों लिया.

मैंने तुम्हें फूल दिया ना…

उर्फी जावेद कहती है, मैंने तुम्हें फूल दिया ना. क्या जरूरूत था तुम्हें उसका फूल मांगने का. इसपर कशिश कहते है, अपने शब्दों को ध्यान से इस्तेमाल करो. इसपर उर्फी कहती है, मुझ पर चिल्लाओ मत. बता दें कि शो में पहले उर्फी ने अपने पसन्द के बारे में बताते हुए कहा था कि उन्हें कशिश पसन्द है. उर्फी ने कशिश से कहा था, मैंने तो हां कर दी है अब तुम्हारी बारी. मैं आकर तुम्हारी मां को भी मना लूंगी. मुझे पता है कि मैं बेहद आउटगोइंग और विवादास्पद हूं, लेकिन कोई नहीं जानता कि असली उर्फी कौन है.

Also Read: Splitsvilla X4 में उर्फी जावेद को इस शख्स से हुआ प्यार! बोलीं- तुम्हारी मां को भी मना लूंगी…
दुबई नहीं जा सकेगी उर्फी

उर्फी जावेद ने हाल ही में एक ट्वीट कर बताया था कि वो दुबई कभी नहीं जा पाएगी. उन्होंने ट्वीट कर लिखा था, कोई भी पासपोर्ट धारक एक नाम (शब्द) के साथ या तो बिना सरनेम के यूएई नहीं जा सकते. बता दें कि उनके पासपोर्ट में उनका सिंगल नाम उर्फी मेंशन था. जावेद उन्होंने सरनेम में यूज नहीं किया था.

हिंदुस्तानी भाऊ से उर्फी की हुई थी बहस

हाल ही में उर्फी द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो को लेकर हिंदुस्तानी भाऊ ने कहा कि वो इस तरह के कपड़े पहनना छोड़ दें क्योंकि यह भारतीय संस्कृति के खिलाफ है. उन्होंने कहा कि अगर वह नहीं समझती हैं तो वह आवश्यक कार्रवाई करेंगे. जिसके बाद एक्ट्रेस उनपर काफी भड़क गई थी और उन्होंने उन्हें करारा जवाब दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >