Spirit: प्रभास की ‘स्पिरिट’ और सलमान खान की अनटाइटल्ड फिल्म की रिलीज को लेकर पिछले कुछ समय से खूब चर्चा हो रही है. दोनों फिल्मों की रिलीज डेट एक-दूसरे से टकराने की खबरों के बीच माना जा रहा था कि ‘स्पिरिट’ को अपनी तारीख बदलनी पड़ सकती है. अब फिल्म के मेकर्स ने इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ दी है. आखिर ‘स्पिरिट’ की रिलीज डेट बदली है या नहीं? और सलमान की फिल्म के साथ क्या होगा क्लैश? आइए आपको बताते हैं.
Spirit Release Date: मेकर्स ने साफ किया- डेट में कोई बदलाव नहीं
‘स्पिरिट’ के मेकर्स ने साफ कर दिया है कि फिल्म अपनी तय रिलीज डेट पर ही आएगी. टी-सीरीज की तरफ से कहा गया है कि फिल्म तय शेड्यूल के हिसाब से आगे बढ़ रही है और रिलीज डेट बदलने का कोई प्लान नहीं है. मेकर्स फिल्म के बाकी काम को तय शेड्यूल के मुताबिक पूरा कर रहे हैं.
यानी ‘स्पिरिट’ के पोस्टपोन होने की खबरों पर फिलहाल फुल स्टॉप लग गया है.
Spirit vs Salman Khan Untitled Film: एक ही दिन आ सकती हैं दोनों फिल्में
‘स्पिरिट’ की रिलीज डेट 5 मार्च 2027 पहले से तय है और इसी दिन सलमान खान और वामशी पैडीपल्ली की अनटाइटल्ड फिल्म के आने की भी चर्चा है. सलमान की फिल्म ईद 2027 पर रिलीज करने की तैयारी में है, लेकिन इसकी फाइनल रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है.
अगर दोनों फिल्में वाकई एक ही दिन थिएटर्स में आती हैं, तो बॉक्स ऑफिस पर प्रभास और सलमान खान का सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा. अब फैंस की नजर इस बात पर है कि आखिर दोनों में से कौन अपनी रिलीज डेट पर कायम रहता है.
Spirit Cast: प्रभास के साथ नजर आएंगी तृप्ति डिमरी
संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बन रही ‘स्पिरिट’ में प्रभास के साथ तृप्ति डिमरी और विवेक ओबेरॉय अहम किरदारों में नजर आएंगे. यह फिल्म प्रभास और संदीप रेड्डी वांगा की पहली साथ वाली फिल्म है. इससे पहले वांगा रणबीर कपूर के साथ ‘एनिमल’ बना चुके हैं.
फिल्म को भूषण कुमार की टी-सीरीज प्रोड्यूस कर रही है. ‘स्पिरिट’ में प्रभास एक पूर्व पुलिस अधिकारी के किरदार में दिखाई देंगे. फिल्म को लेकर फैंस के बीच अभी से काफी एक्साइटमेंट है.
ये भी पढ़ें: Salaar 2: प्रभास की फिल्म के सीक्वल का काम शुरू, देवा-वरधा की कहानी में अब क्या होगा?
