South Releases: जाट की वाट लगाने थिएटर्स में रिलीज होगी ये साउथ फिल्में, लिस्ट मिस न करें बिलकुल

South Releases: सनी देओल की ‘जाट’ को बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देने के लिए इस हफ्ते थिएटर्स में कई साउथ फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस लिस्ट में अजित कुमार की मोस्ट अवेटेड मूवी ‘गुड बैड अग्ली’ शामिल है.

South Releases: सनी देओल की ‘जाट’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म का हाइप लंबे वक्त से दर्शकों में बना हुआ है. फिल्म में सनी देओल के साथ रणदीप हुड्डा, विनीत सिंह, रणदीप हुड्डा जैसे स्टार्स नजर आएंगे. लेकिन अगर आपको बॉलीवुड से ज्यादा साउथ की फिल्मों में दिलचस्पी है, तो आज हम आपको इस हफ्ते थिएटर्स में रिलीज होने वाली कुछ साउथ इंडियन फिल्मों के नाम बताएंगे, जिसमें एक्शन, कॉमेडी और ड्रामा का भरपूर डोज देखने को मिलेगा. तो चलिए कुर्सी की पेटी बांध लीजिये और लिस्ट पर नजर फेरना शुरू कर दीजिये.

गुड बैड अग्ली (Good Bad Ugly)

सुपरस्टार अजित कुमार की ‘गुड बैड अग्ली’ इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शुमार है. आदिक रविचंद्रन की निर्देशित यह फिल्म 10 अप्रैल, 2025 को तमिल, तेलुगु, कन्नड़, हिंदी और मलयालम समेत कई भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म में अजित कुमार का तीन अलग-अलग दमदार लुक देखने को मिलने वाला है. यह एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है, जिसमें अजित के अलावा त्रिशा कृष्णन, अर्जुन दास, प्रशान्न, प्रभु जैसे कलाकार शामिल हैं.

अक्कड़ा अम्मयी इक्कड़ा अब्बायी (Akkada Ammayi Ikkada Abbayi)

पवन कल्याण की साल 1996 में आई तेलुगु रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘अक्कड़ा अम्मयी इक्कड़ा अब्बायी’ से प्रेरित प्रदीप माचिराजू की इसी नाम की फिल्म
एक सिविल इंजीनियर की अनोखी प्रेम कहानी से दर्शकों का दिल जीत लेने का वादा करती है. यह एक मस्ट वॉच फिल्म है, जिसे आप अपने पार्टनर के साथ 11 अप्रैल को एंजॉय कर सकते हैं. फिल्म में प्रदीप मचिराजू, दीपिका पिल्ला, विन्नेला किशोर और सत्या मुख्य भूमिकाओं में हैं.

जैक (Jack)

सिद्धू जौन्नलागड्डा स्टारर ‘जैक’ एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म है. फिल्म में एक्टर एक मजेदार जासूस का किरदार निभा रहे हैं, जिसे चार आतंकवादियों को ट्रैक करने का काम सौंपा जाता है. हालांकि, जब वह उसी कार्य पर एक वरिष्ठ अधिकारी से टकराते हैं, तो मिशन में ट्विस्ट आता है. सिद्धू जोन्नालगड्डा, वैष्णवी चैतन्य, प्रकाश राज जैसे बेहतरीन कलाकारों से भरी इस फिल्म को आप 10 अप्रैल को देख सकते हैं.

यह भी पढ़े: Jaat Advance Booking: सनी देओल को देरी का हुआ नुक्सान! एडवांस बुकिंग में छापे सिर्फ इतने करोड़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >