Sandeep Reddy Vanga: फिल्ममेकर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्मों की तरह उनके बयान भी अक्सर विवादों में रहते हैं. 'अर्जुन रेड्डी', 'कबीर सिंह' और 'एनिमल' जैसी फिल्मों में हिंसा, मर्दानगी और रिश्तों को दिखाने के उनके तरीके पर सवाल उठे हैं. वहीं, आलोचनाओं पर वांगा का बेबाक जवाब विवाद को और बढ़ाता रहा है. अब 'स्पिरिट' से दीपिका पादुकोण के बाहर होने और हालिया सोशल मीडिया विवाद ने एक बार फिर वांगा को चर्चा में ला दिया है. आइए जानते हैं उनके कुछ ऐसे बयान और उनसे जुड़े विवाद, जिन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं.
Sandeep Reddy: If You Can't Slap a Women Than You Don't Have Emotion: अगर थप्पड़ नहीं मार सकते तो इमोशन नहीं है'
कबीर सिंह की रिलीज के बाद फिल्म में लीड किरदार के टॉक्सिक और एंगर बेहेवियर और महिलाओं के प्रति उसके रवैये को लेकर काफी आलोचना हुई. इसी दौरान अनुपमा चोपड़ा से बातचीत के दौरान संदीप रेड्डी वांगा ने रिश्ते में शारीरिक अधिकार और भावनाओं को लेकर ऐसा स्टेटमेंट दिया, जिसने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया पैदा कर दी.
उन्होंने कहा था कि अगर कोई व्यक्ति अपने पार्टनर को थप्पड़ नहीं मार सकता, उसे अपनी इच्छा से छू नहीं सकता, किस नहीं कर सकता या गाली नहीं दे सकता, तो वह रिश्ते में भावनाओं को नहीं समझता. इस बयान को महिलाओं के खिलाफ हिंसा और टॉक्सिक मर्दानगी को सही ठहराने के तौर पर देखा गया.
Sandeep Reddy on Kabir Singh's Misogynist Comment on Fim: 'कबीर सिंह' को मिसोजिनिस्टिक फिल्म मानने से इनकार
'कबीर सिंह' में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी के किरदारों के रिश्ते को लेकर भी काफी विवाद हुआ था. खास तौर पर एक नॉन-कंसेंशुअल किसिंग सीन पर सवाल उठे. जब वांगा से दोबारा इस विवाद के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्होंने इस आलोचना को गंभीरता से नहीं लिया.
उन्होंने कहा,
"मुझे नहीं लगता कि 'कबीर सिंह' एक मिसोजिनिस्टिक फिल्म थी."
साथ ही उन्होंने दावा किया कि सिर्फ चार-पांच लोग इससे नाराज हुए और उन्होंने इसे लेकर शोर मचाया. इस बयान ने पुराने विवाद को एक बार फिर चर्चा में ला दिया.
Sandeep Reddy on Animal and Violence: 'एनिमल' और हिंसा पर बयान
'एनिमल' रिलीज होने के बाद वांगा की फिल्मों में हिंसा और टॉक्सिक मर्दानगी की चर्चा और तेज हो गई. फिल्म में रणबीर कपूर के किरदार के व्यवहार, महिलाओं के साथ उसके बर्ताव और वायलेंस को लेकर कंट्रोवर्सी और क्रिटिसिज्म का सामना करना पड़ा.
वांगा ने कई मौकों पर कहा कि वह जानबूझकर अपनी फिल्मों में इस तरह की तीव्रता दिखाते हैं. एक पुराने इंटरव्यू का उनका थप्पड़ वाला बयान भी 'एनिमल' के प्रमोशन के दौरान फिर वायरल हुआ और विवाद का हिस्सा बना.
Sandeep Reddy on Javed Akhtar: जावेद अख्तर को 'मिर्जापुर' का जवाब
'एनिमल' को लेकर गीतकार जावेद अख्तर की आलोचना पर भी वांगा ने तीखी प्रतिक्रिया दी. जावेद अख्तर ने फिल्म के एक सीन को लेकर चिंता जताई थी, जिसमें रणबीर कपूर का किरदार तृप्ति डिमरी के किरदार से जूते चाटने को कहता है.
इसके जवाब में वांगा ने जावेद अख्तर के बेटे फरहान अख्तर द्वारा प्रोड्यूस की गई वेब सीरीज 'मिर्जापुर' का जिक्र किया. उन्होंने सवाल किया कि जावेद अख्तर ने 'मिर्जापुर' को लेकर अपने बेटे से सवाल क्यों नहीं किया. वांगा ने यहां तक कहा कि सीरीज के तेलुगु डब वर्जन को देखकर उन्हें "पुकिंग" जैसा महसूस हुआ. जावेद अख्तर ने बाद में कहा कि उन्हें वांगा के जवाब से कोई परेशानी नहीं हुई और वह अपनी आलोचना फिल्म के प्रभाव को लेकर कर रहे थे.
Sandeep Reddy on Divyakriti IAS Statement: 'IAS बनना फिल्म बनाने से आसान है'
वांगा ने पूर्व IAS अधिकारी और शिक्षक विकास दिव्यकीर्ति की 'एनिमल' पर की गई आलोचना का भी जवाब दिया था. विकास ने फिल्म को लेकर कहा था कि ऐसी फिल्में समाज को पीछे ले जाती हैं. इस पर वांगा ने कहा कि उन्हें ऐसा लगा जैसे उन्होंने कोई अपराध कर दिया हो.
इसके बाद उन्होंने कहा कि कुछ साल पढ़ाई करके और सीमित किताबों की तैयारी करके IAS परीक्षा पास की जा सकती है, जबकि फिल्ममेकर बनने के लिए कोई तय पाठ्यक्रम या शिक्षक नहीं होता. उनके इस बयान को IAS और UPSC उम्मीदवारों को लेकर उनकी टिप्पणी के तौर पर देखा गया और सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई.
Dipika Padukone and Sandeep Reddy Spirit Controversy अब 'स्पिरिट' विवाद में दीपिका पादुकोण का 'लाइक'
वांगा से जुड़ा ताजा विवाद 'स्पिरिट' को लेकर है. फिल्म में प्रभास के साथ पहले दीपिका पादुकोण के होने की खबर थी, लेकिन बाद में वह प्रोजेक्ट से अलग हो गईं. हाल ही में वांगा के भाई प्रनय रेड्डी वांगा ने दावा किया कि दीपिका ने फिल्म के मुनाफे में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी की मांग की थी. उन्होंने यह भी कहा कि फीस और शूटिंग टाइमिंग को लेकर भी मतभेद थे.
इसके बाद पत्रकार जानवी मनचंदा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें सवाल उठाया गया कि अगर पुरुष कलाकार प्रॉफिट शेयर मांगते हैं तो इसे सामान्य माना जाता है, लेकिन महिला कलाकार ऐसा करें तो इसे खबर क्यों बनाया जाता है.
पोस्ट में वांगा के खिलाफ 'मिसोजिनी' (Mysogyny) और पुरुष अहंकार (Male Ego) को लेकर भी टिप्पणी की गई थी. दीपिका पादुकोण ने इस पोस्ट को लाइक किया. इसके बाद उनके इस कदम को 'स्पिरिट' विवाद पर उनकी अप्रत्यक्ष प्रतिक्रिया के तौर पर देखा जा रहा है.
यह भी पढ़ें: Deepika Padukone Spirit Controversy: 25 करोड़ फीस और 10% प्रॉफिट शेयर की डिमांड, फिर क्यों टूटी डील?
