Singham Again vs Bhool Bhulaiyaa 3: एडवांस बुकिंग में किसने मारी बाजी, ओपनिंग डे पर इतना हो सकता है कलेक्शन

Singham Again vs Bhool Bhulaiyaa 3: इस दिवाली दो मोस्ट अवेटेड बॉलीवुड फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. अजय देवगन की सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस पर कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 से भिड़ रही है. आइये जानते हैं एडवांस बुकिंग में दोनों का क्या हाल है और ये ओपनिंग डे पर कितने करोड़ की कमाई कर सकती है.

Singham Again vs Bhool Bhulaiyaa 3: अजय देवगन की सिंघम अगेन को बॉक्स ऑफिस पर कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 से कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है. दोनों फिल्में दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी. एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और दोनों ही मूवीज धड़ाधड़ टिकट बेच रहे हैं. संख्या के मामले में भूल भुलैया 3 फिलहाल सबसे आगे है. 8697 शो के लिए इसने 2.3 लाख टिकट बेचकर 7.49 करोड़ कमाए है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, सिंघम अगेन 6.07 करोड़ के कलेक्शन के साथ ज्यादा पीछे नहीं है. अजय देवगन स्टारर ने 11,664 शो के लिए 1.9 लाख टिकट बेचे हैं.

स्क्रीन संख्या में किसकी हुई जीत

1 नवंबर को रिलीज होने वाली दोनों फिल्में दिवाली वीकेंड पर देशभर के सिनेमाघरों में 6,000 से अधिक स्क्रीनों पर प्रदर्शित की जाएगी. प्रदर्शकों का कहना है कि सिंघम अगेन, जो रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का हिस्सा है, स्क्रीन संख्या के मामले में आगे है. इसने अधिकांश क्षेत्रों में 60 परसेंट स्क्रीन हासिल की हैं, जबकि भूल भुलैया 3 के लिए 40 परसेंट स्क्रीन बची हैं. ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि सिंघम अगेन 40-45 करोड़ के बीच ओपनिंग करेगी, जबकि भूल भुलैया 3 पहले दिन 20-25 करोड़ की कमाई कर सकती है.

कार्तिक आर्यन ने सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 की क्लैश पर कही थी ये बात

कार्तिक आर्यन ने एक इंटरव्यू में सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 के क्लैश पर बात की और कहा कि वह दोनों फिल्मों के लिए शुभकामनाएं देते हैं. उन्होंने कहा, ”मैं अपनी फिल्म को लेकर 100 परसेंट आश्वस्त हूं. मुझे उम्मीद है कि सिंघम फ्रेंचाइजी अपनी सफलता बरकरार रखेगी और हमारी मूवी भी अच्छी कमाई करेगी. मैं बस यही उम्मीद कर रहा हूं कि दोनों फिल्में अच्छा कलेक्शन करें. मुझे लगता है कि दिवाली एक ऐसा मौका है, जब दो अच्छी फिल्में एक साथ काम कर सकती हैं. दर्शकों को दो अलग-अलग शैलियों में एंटरटेन होने का मौका मिलेगा.

भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन में कौन से स्टारकास्ट हैं मौजूद

भूल भुलैया 3 में कार्तिक आर्यन, माधुरी दीक्षित, विद्या बालन और तृप्ति डिमरी मेन लीड में है. यह फिल्म लोकप्रिय फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है, जिसका निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है. वहीं रोहित शेट्टी की ओर से निर्देशित, सिंघम अगेन में अजय देवगन, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर और टाइगर श्रॉफ जैसे कलाकार शामिल हैं.

Also Read- Bhool Bhulaiyaa 3: सिंघम अगेन की देरी में कार्तिक की बल्ले-बल्ले, प्रति घंटे में बैच दिए इतने टिकट, कीमत और नंबर जान चौक जायेंगे आप

Also Read- Singham Again Vs Bhool Bhulaiyaa 3:किसमें कितना है दम..बता रहे हैं इंडस्ट्री के जानकार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >