'खुदा के सामने नाटक करती हो' कपिल शर्मा के घर गणपति पूजा में पहुंचीं अफसाना खान, तस्वीरें देखकर भड़के यूजर्स

बिग बॉस फेम अफसाना खान गणेश चतुर्थी के जश्न में शामिल हुईं तो कट्टरपंथी भड़क उठे. तस्वीरों पर 'धर्म बदल लिया क्या?' जैसे कमेंट्स कर ट्रोल्स ने खूब बवाल काटा. यह पहला मौका नहीं है जब अफसाना को ऐसे विवादों का सामना करना पड़ा हो.

मशहूर पंजाबी सिंगर और 'बिग बॉस 15' फेम अफसाना खान एक बार फिर ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं. हाल ही में गणेश चतुर्थी के मौके पर अफसाना अपने पति साज के साथ कॉमेडियन कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ के घर बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं. लेकिन जैसे ही इस मौके की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, अफसाना को लेकर विवाद शुरू हो गया.

'धर्म बदल लिया क्या?' पूजा की तस्वीरें देखकर भड़के ट्रोल्स

कपिल शर्मा के घर से सामने आईं तस्वीरों में अफसाना खान भगवान गणेश की भव्य मूर्ति के सामने हाथ जोड़े बैठी नजर आ रही हैं. अफसाना ने इन पलों को शेयर करते हुए लिखा कि कपिल पाजी और गिन्नी भाभी के घर गणपति उत्सव में बहुत प्यार, खुशी और मजा मिला. इसके साथ ही उन्होंने सिंगर मीका सिंह के घर जाकर भी बप्पा के दर्शन करने की बात बताई. लेकिन मुस्लिम पहचान के बावजूद हिंदू त्योहारों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने पर एक वर्ग भड़क उठा. कमेंट सेक्शन में नफरत फैलाने वालों ने अफसाना पर धावा बोल दिया. ट्रोल्स ने उनके पोस्ट पर हमला बोलते हुए लिखा:

"शर्म आनी चाहिए तुम्हें! पहले गुनाह करती हो और फिर खुदा के सामने नाटक करती हो! बब्बू मान ने बिल्कुल सही कहा था कि तुमने शोहरत के लिए अपना धर्म छोड़ दिया!"

वहीं कुछ अन्य ट्रोल्स ने उन्हें अपना नाम बदलने तक की नसीहत दे डाली और लिखा, "तुम जो करना है करो, लेकिन कम से कम अपना नाम तो बदल लो!"

सावन में शिवजी का 'रुद्राभिषेक' करके भी खड़ा किया था बवाल

यह पहला मौका नहीं है जब अफसाना खान को हिंदू रीति-रिवाजों का पालन करने पर ट्रोल्स का सामना करना पड़ा हो. इससे पहले अगस्त के महीने में सावन के दौरान अफसाना ने अपने पति के साथ शिवलिंग पर जल चढ़ाते हुए और 'रुद्राभिषेक' करते हुए वीडियो शेयर किया था. उस वक्त भी उन्होंने "मेरी ताकत मेरा महादेव है" लिखा था, जिस पर भारी विवाद हुआ था. हालांकि, इस बार भी कई फैंस अफसाना के बचाव में उतरे हैं. उनका कहना है कि भक्ति और भाईचारे का कोई धर्म नहीं होता. लेकिन 'तितलियां वर्गा' गाने से देश भर में अपनी आवाज का जादू चलाने वाली अफसाना के लिए यह विवाद फिलहाल थमने का नाम नहीं ले रहा है.

ये भी पढ़ें: 'बिग बॉस नहीं अस्पताल भेजो' काजी पर KRK का वार, 'दिमागी रूप से बीमार' वाले बयान से मचा बवाल

ये भी पढ़ें: VIDEO: नाक से सिंदूर, हाथों में मेहंदी... सुहागिन अवतार में पवन सिंह की वाइफ ज्योति ने की तीज पूजा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By निकिता सिंह

निकिता सिंह हिंदी डिजिटल मीडिया की पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं. उन्हें डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में कंटेंट राइटर इंटर्न के तौर पर कार्यरत हैं, जहां वह बॉलीवुड, टीवी, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस और सेलिब्रिटी से जुड़े कंटेंट पर काम करती हैं.

उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भोपाल के प्रतिष्ठित संस्थान पब्लिक वाणी में इंटर्नशिप से की, जहां उन्हें न्यूज रिसर्च, कंटेंट राइटिंग और डिजिटल पत्रकारिता का व्यावहारिक अनुभव मिला.

निकिता ने सेंट जेवियर्स, रांची से BJMC और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स किया है. सरल, तथ्यपरक और ऑडियंस-फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी प्रमुख ताकत है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >