सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी ने अपने रिलेशनशिप को किया ऑफिशियल, दोस्त के बर्थडे में एक साथ हुए स्पॉट

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा बॉलीवुड के लव्ड कपल में से एक है. दोनों की जोड़ी फैंस को काफी ज्यादा पसंद है. अब दोनों को एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में एक साथ हाथों में हाथ डाले स्पॉट किया गया.

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Siddharth Malhotra) बी-टाउन के क्यूटटेस्ट कपल में से एक है. दोनों की जोड़ी फैंस को देखकर फैंस को एक अलग ही सुकून मिलता है. ये दोनों लवबर्ड्स अक्सर डिनर डेट पर एक साथ स्पॉट किए जाते है. अब कियारा और सिद्धार्थ को एक साथ हाथों में हाथ डाले बॉलीवुड कलाकार निर्माता अश्विनी यार्डी के बर्थडे बैश में देखा गया. दोनों को देखकर ऐसा लग रहा था कि कपल ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया है.

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा एक साथ हुए स्पॉट

फेमस फोटोग्राफर विरल भियानी ने कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की ये वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है. वीडियो में सिड और कियारा को एक साथ एक ही कार से उतरते हुए देखा जा सकता है. दोनों कपल साथ में काफी ज्यादा प्यारे लग रहे थे. सिद्धार्थ को डेनिम जैकेट के साथ आरामदायक हल्के काले रंग की पैंट पहने देखा गया. वहीं कियारा फैशन स्टेटमेंट बनाने के लिए एक भी पल नहीं छोड़ती हैं. एक्ट्रेस को गोल्डन रंग के स्कर्ट के साथ सफेद रंग की ब्रा पहने स्पॉट किया गया. कियारा इन कपड़ों में काफी सिजलिंग लग रही थी.

https://www.instagram.com/p/CjitAdxK52a/
फैंस कर रहे कमेंट्स

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के वीडियो को देख फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए. एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ”इन दोनों को एक साथ देखना बस सुकून है”. दूसरे यूजर ने लिखा, ”इनको साथ देख अलग ही खुशी होती हो…परफेक्ट कपल”. एक अन्य यूजर ने लिखा, वाह, ”क्या आप दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है…मतलब जल्द ही शादी..वाह बहुत खुश हुं आपके लिए.” बता दें कि दोनों कपल के बीच तब खिचड़ी पकनी शुरू हुई, जब दोनों एक साथ फिल्म शेरशाह की शूटिंग कर रहे थे. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट थी.

Also Read: कियारा आडवाणी ने कराया बोल्ड फोटोशूट, इन तस्वीरों से नजरें हटाना मुश्किल, PICS
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा इन फिल्मों में आएंगे नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा और सिद्धार्थ दोनों के पास कुछ प्रोजेक्ट हैं. कियारा आडवाणी अगली बार गोविंदा नाम मेरा नामक रोमांटिक कॉमेडी में विक्की कौशल के साथ मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी. बाद में, वह सत्यप्रेम की कथा में अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ पर्दे पर दिखाई देंगी. वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा​अगली बार फिल्म मिशन मजनू में रश्मिका मंदाना के साथ नजर आएंगे. वह अजय देवगन के साथ फिल्म थैंक गॉड में भी नजर आएंगे. साथ ही, वह वर्तमान में धर्मा प्रोडक्शंस की योद्धा के लिए काम कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >