Masakali 2.0: आग लगा रही है तारा और सिद्धार्थ की जोड़ी, बार-बार देखा जा रहा VIDEO

Masakali 2.0- सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा सुतारिया की जोड़ी दोबारा दर्शकों को देखने को मिलेगी. दोनों का नया गाना मसकली 2.0 रिलीज हो गया है.

सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और तारा सुतारिया ( Tara Sutaria) की जोड़ी दोबारा दर्शकों को देखने को मिलेगी. दोनों का नया गाना मसकली 2.0 (Masakali 2.0) रिलीज हो गया है. ये गाना 2009 में आई फिल्म ‘दिल्ली 6’ (Delhi 6) का गाना मसकली का रीमीक्स वर्जन है. सिद्धार्थ और तारा इसमें रोमांस करते दिखेंगे. इस गाने को फैंस काफी पसंद कर रहे है. रिलीज के बाद ही वीडियो सॉन्ग को साढ़े 4 लाख बार देखा जा चुका है.

Also Read: Salman Khan ने निभाया अपना वादा, 16 हजार मजदूरों के अकाउंट में मनी ट्रांसफर शुरू

इस गाने को तुलसी कुमार और सचेत टंडन ने गाया है. गाने का म्यूजिक तनिष्क बागची ने रिक्रिएट किया है. गाने की खास बात ये है कि पूरा सॉन्ग एक ही कमरे में शूट हुआ है. दोनों स्टार एक ही कमरे में डांस-रोमांस करते दिखे. सॉन्ग में तारा और सिद्धार्थ की केमिस्ट्री भी देखने को मिली.

इससे पहले तारा सुतारिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से ‘मसकली 2.0’ गाने का टीजर शेयर किया था. इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘अपने रघु के सआथ फिर एक बार वापस आ गई हूं. इस बार इसकी मसकलीबनकर. ‘मसकली 2.0’ को आदिल शेख के निर्देशन में टी-सीरीज ने बनाया है. गाने को तुलसी कुमार और एसपीएस टंडन ने आवाज दी है.

वहीं, सिद्धार्थ और तारा को फिल्म ‘मरजावां’ में एक साथ देखा गया था. इस फिल्म में उनके अलावा रितेश देशमुख विलेन के रोल में थे. इसमें तारा की एक्टिंग की काफी तारीफ भी हुई थी और दोनों की जोड़ी को पसंद किया गया था. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पायी थी.

बता दें कि मसकली गाना दिल्ली 6 का है और यह गाना अभिषेक बच्चन और सोनम कपूर पर फिल्माया गया था. इसका म्यूजिक एआर रहमान ने दिया था और इसे प्रसून जोशी ने लिखा था. फिल्म की कहानी देश की राजधानी दिल्ली पर आधारित थी. दिल्ली 6 के डायरेक्टर राकेश ओमप्रकाश मेहरा थे. ये गाना उस वक्त काफी हिट हुआ था और आज भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >