Shweta Tiwari: आज के डिजिटल जमाने में सोशल मीडिया हमारी रोजाना की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है. फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, यूट्यूब और स्नैपचैट अब सिर्फ बातचीत का जरिया नहीं रहे, बल्कि अपनी बात रखने और एंटरटेनमेंट का बड़ा प्लेटफॉर्म बन गए हैं. खासकर इंस्टाग्राम पर हर दिन कोई न कोई नया ट्रेंड वायरल होता रहता है. इन दिनों “जीरो सिविक सेंस” ट्रेंड सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है.
दोस्तों के साथ शेयर की वीडियो
इस ट्रेंड पर आम यूजर्स ही नहीं, बल्कि सेलेब्स भी मजेदार वीडियो बनाकर शेयर कर रहे हैं. अब इस लिस्ट में टीवी और सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी का नाम भी जुड़ गया है. उन्होंने अपनी दोस्तों के साथ इस ट्रेंड पर एक फनी वीडियो बनाया है, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है.
श्वेता तिवारी का वायरल वीडियो
श्वेता तिवारी ने “बेबी होले होले” गाने पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है. वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “जीरो सिविक सेंस भाई!” वीडियो में उनकी दो सहेलियां पीछे डांस कर रही होती हैं और श्वेता बार-बार फ्रेम में आकर ऐसे डांस करती हैं, जैसे जानबूझकर वीडियो खराब कर रही हों. यही इस ट्रेंड का मजा है, जिसे लोग बड़े ही हल्के-फुल्के अंदाज में अपना रहे हैं.
क्या है ‘जीरो सिविक सेंस’ ट्रेंड?
असल में यह ट्रेंड एक वायरल वीडियो से शुरू हुआ, जिसमें एक महिला इंफ्लुएंसर वीडियो बना रही होती है और तभी पीछे से एक शख्स आकर फ्रेम खराब कर देता है. इस पर वह कहती है, “पीपल हैव नो सिविक सेंस, जीरो.” इसके बाद सोशल मीडिया पर मीम्स, ट्रोलिंग और मजाकिया वीडियो की बाढ़ आ गई और यही लाइन एक वायरल ट्रेंड बन गई.
यह भी पढे़ं: Bollywood News: 60 की उम्र में हीरो रोमांस करे, हीरोइन क्यों नहीं? एक्ट्रेस मोना सिंह ने जताई आपत्ति
