Shraddha Arya Baby: श्रद्धा आर्या जुड़वा बच्चों की बनी मां, जानें बेबी बॉय हुआ या गर्ल

Shraddha Arya Baby: टीवी अभिनेत्री श्रद्धा आर्या जुड़वा बच्चों की मां बन गई है. उन्होंने बेबी बॉय और गर्ल को जन्म दिया है. एक्ट्रेस ने बेबीज की फर्स्ट फोटोज भी शेयर की.

Shraddha Arya Baby: लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेत्री श्रद्धा आर्या अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही थी. फैंस ये जानने के लिए बेताब थे कि एक्ट्रेस को बेबी बॉय होगा या गर्ल. अब ये इंतजार खत्म हो गया है, क्योंकि श्रद्धा ने एक नहीं बल्कि जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है. जी हां उनके घर गर्ल और बॉय का जन्म हुआ है. एक्ट्रेस ने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए ये खुशखबरी दी और एक प्यारा सा वीडियो भी शेयर किया.

जुड़वा बच्चों की मां बनी श्रद्धा आर्या

श्रद्धा आर्या ने इंस्टाग्राम पर एक क्यूट वीडियो शेयर किया. जिसमें अस्पताल के अंदर गुब्बारे ही गुब्बारे दिख रहे हैं. पिंक बलून पर बेबी गर्ल लिखा है और ब्लू पर बेबी बॉय. एक्ट्रेस दोनों बच्चों को गोद में पकड़े नजर आ रही है. एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ”खुशियों की दो छोटी-छोटी गठरियों ने हमारे परिवार को पूरा बनाया है. हमारा दिल दोगुना भरा हुआ है!#TwinBlessings, #ABoyAndAGirl, और #BestOfBothTheWorlds.”

फैंस ने दी श्रद्धा आर्या को बधाई

अभिनेत्री की अनाउंसमेंट मिनटों में वायरल हो गई. एक यूजर ने लिखा, ”तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं श्रद्धा! आपके नन्हें बच्चे अनंत खुशियाँ लेकर आएं.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”कंडली भाग्य की प्रीता फाइनली मां बन गई है. मैं बहुत ज्यादा खुश हूं… आपके बेबीज काफी क्यूट होंगे… बिल्कुल आपकी तरह.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”बधाई हो… घर में डबल खुशियां आई है… आपके बच्चे कितने प्यारे हैं.” कुंडली भाग्य में उनके सह-कलाकार धीरज धूपर और अंजुम फकीह जैसी मशहूर हस्तियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके जुड़वा बच्चों को “सपने के सच होने जैसा” बताया.

Also Read- Kundali Bhagya: प्रीता ने 7 साल बाद शो को कहा अलविदा, VIDEO शेयर कर बोली- मेरे दिल में क्या…

Also Read- Shraddha Arya ने शादी के 3 साल सुनाई खुशखबरी, बेबी बंप फ्लांट करते शेयर किया VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >