पिता को लेकर फैल रही फेक न्यूज पर भड़के शोएब इब्राहिम, बोले- अच्छा नहीं लगता

Shoaib Ibrahim On Fake News About His Father: शोएब इब्राहिम के पिता इन-दिनों अस्पताल में एडमिट हैं. इधर सोशल मीडिया पर उनके पापा को लेकर तरह-तरह की फेक न्यूज फैल रही है. अब एक्टर ने उन लोगों को लताड़ा है, जो यह काम कर रहे हैं.

Shoaib Ibrahim On Fake News About His Father: टीवी के पॉपुलर एक्टर शोएब इब्राहिम के पिता इन-दिनों काफी समय से बीमार चल रहे हैं. हाल ही में उन्हें स्ट्रोक आया था, जिसके बाद से वह अस्पताल में एडमिट हैं. अब शोएब ने उन ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है, जो गलत न्यूज फैलते हैं.

Shoaib Ibrahim Health Update: शोएब इब्राहिम ने पिता का दिया हेल्थ अपडेट

शोएब इब्राहिम ने यूट्यूब ब्लॉग में कहा, ”अब मुझे बहुत राहत महसूस हो रही है. डॉक्टर पॉजिटिव रिस्पांस दे रहे हैं और पापा काफी स्टेबल हैं. मुझे लगता है कि एक दौर ऐसा था, जब हालात बेहद गंभीर और मुश्किल थे. ऐसे समय में, आपको यह भी समझ नहीं आता कि आप क्या करें. कभी-कभी जीवन में ऐसी परिस्थितियां आ जाती हैं, जब आपको बस भगवान की ओर देखते रहना होता है और एक रोबोट की तरह काम करते रहना होता है.”

यह भी पढ़ें- बिहार में पंकज त्रिपाठी के भाई पर जानलेवा हमला, जमीन विवाद ने लिया खतरनाक मोड़

Shoaib Ibrahim Lashes Out At Trolls: पिता की गलत फोटोज और वीडियोज शेयर करने वाले ट्रोलर्स पर भड़के शोएब इब्राहिम

सोशल मीडिया पर अपने पिता की गलत फोटोज और वीडियोज शेयर करने वाले लोगों को शोएब ने तगड़ी लताड़ लगाई. उन्होंने कहा, ”कुछ लोग तरह-तरह की कहानियां गढ़ते हैं. मुझे अक्सर लोगों के फोन आते हैं, जो कहते हैं, ‘हमने यह सुना’ या ‘हमने वह सुना’. यह अच्छा नहीं लगता क्योंकि कुछ लोग बहुत असंवेदनशील हो जाते हैं.”

Why Shoaib Ibrahim Not Sharing father’s Photos: क्यों पापा की फोटोज शेयर नहीं कर रहे हैं शोएब इब्राहिम

वहीं पापा की फोटोज न शेयर करने के पीछे का कारण बताते हुए एक्टर ने आगे कहा, ”मुझे पता है कि बहुत से लोग उन तस्वीरों को लेकर हर जगह फैला देते हैं. वे स्क्रीनशॉट ले लेते हैं और सच कहूं तो, यह अच्छा नहीं लगता. जब वह पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगे और सभी ट्यूब हटा दिए जाएंगे, तब मैं उन्हें आप सभी से मिलवाऊंगा और यहां तक ​​कि उन्हें आप सभी से बात भी करवाऊंगा.”

यह भी पढ़ें- ‘कॉकटेल 2’ की आंधी में भी डटी रही इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’, 10वें दिन छापे ताबड़तोड़ नोट

यह भी पढ़ें- संचिता उगाले का नहीं था बॉयफ्रेंड… करीबी दोस्त का सनसीखेज खुलासा, बोली- जिंदगी खत्म के बारे में कहा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >