Shivangi Joshi के इस वीडियो पर कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाया टीवी का ये हैंडसम हंक, जानें क्या कहा

शिवांगी जोशी ने एक डांस वीडियो शेयर किया, जिसमें वो अपने जबरदस्त डांस मूव्स दिखा रही हैं. वीडियो पर यूजर्स खूब सारे कमेंट्स कर उनकी तारीफ कर रहे हैं. एक खास शख्स ने भी वीडियो पर कमेंट किया है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम नायरा यानी शिवांगी जोशी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में थी. कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर खबरें आई थी कि एक्ट्रेस कुशाल टंडन को डेट कर रही है. जल्द ही दोनों सगाई करने वाले हैं. हालांकि ये खबरें फेक निकली और एक्टर ने सच्चाई बताई कि ऐसा कुछ नहीं है. इन सबके बीच एक्ट्रेस ने लेटेस्ट रील पोस्ट किया है, जिसपर फैंस खूब सारे कमेंट कर रहे हैं.


शिवांगी जोशी के वीडियो पर आया कुशाल टंडन का कमेंट
शिवांगी जोशी एक एक्ट्रेस होने के नात एक बेहतरीन डांसर भी है. शास्त्रीय नृत्य के प्रति उनका प्यार फैंस से छिपा नहीं है. वो अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर अपना डांस वीडियो पोस्ट करती रहती है. लेटेस्ट वीडियो में शिवांगी अपने बेहतरीन डांस मूव्स दिखा रही है. वो पूरी एनर्जी के साथ डांस कर रही है. एक्ट्रेस के किलर मूव्स देखकर फैंस काफी इम्प्रेस हो गए. इसपर सबसे पहले कमेंट करने वाले कुशाल टंडन थे. उन्होंने कमेंट बॉक्स में फायर, आंखों में दिल और लाल दिल वाली इमोजी पोस्ट की.

Shivangi Joshi संग सगाई की खबरों पर फाइनली कुशाल टंडन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरी इंगेजमेंट हो रही है और…

Khatron Ke Khiladi 12: शिवांगी जोशी ने बाइक पर बैठकर दिया स्टाइलिश पोज, फैंस बोले- आपकी हर अदा कमाल है


फैंस कर रहे कमेंट
वहीं, शिवांगी जोशी के वीडियो पर फैंस भी कमेंट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, आप शास्त्रीय और पश्चिमी दोनों में कमाल हैं. एक अन्य यूजर ने लिखा, हम तुम्हें बहुत याद करते हैं नायरा. एक यूजर ने लिखा, आपके डांस मूव्स जबरदस्त है. वहीं, एक्ट्रेस के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वो अगली बार करण वाही के साथ एक प्रोजेक्ट में नजर आएंगी. वो कपल गोल्स के अगले सीजन में दिखेंगी. हालांकि इसपर मेकर्स और ना ही एक्ट्रेस ने कुछ कहा है. फैंस इसके बारे में जानने के लिए इंतजार कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >