कुशाल टंडन से ब्रेकअप के बाद शिवांगी जोशी ने किया ऐसे रिएक्ट? कहा- खुद को अभी थोड़ा और प्यार कर लो

ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्ट्रेस शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन अब साथ में नहीं हैं. दरअसल, एक्टर ने कुछ दिन पहले ही बताया कि वह और शिवांगी पांच महीने से साथ में नहीं है और उनका ब्रेकअप हो गया है. अब एक्ट्रेस ने क्रिप्टिक पोस्ट अपने इंस्टा स्टोरी पर लगाया है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्ट्रेस शिवांगी जोशी इन दिनों अपने नये शो बड़े अच्छे लगते हैं में नजर आ रही है. शो में उन्होंने हर्षद चोपड़ा के साथ स्क्रीन शेयर किया है. दोनों की फ्रेश जोड़ी दर्शकों को भा रही है. इस बीच शिवांगी अपने पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई. कुछ दिनों पहले कुशाल टंडन ने फैंस को बताया कि वह और शिवांगी अब साथ में नहीं है और उनका ब्रेकअप हो गया. एक पोस्ट के जरिए एक्टर ने ये बात बताई थी. उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. एक्ट्रेस ने इस बारे में अभी तक कुछ नहीं कहा है. हालांकि उनके लेटेस्ट पोस्ट ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है.

शिवांगी जोशी का क्रिप्टिक पोस्ट

दरअसल, कुशाल टंडन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फैंस को बताया कि वह और शिवांगी जोशी पांच महीने पहले ही अलग हो गए थे. बाद में ये पोस्ट एक्टर ने डिलीट कर दिया. एक्ट्रेस ने अब एक क्रिप्टिक पोस्ट अपने इंस्टा स्टोरी पर लगाया है. इसमें लिखा है बेबी गर्ल, खुद को अभी थोड़ा और प्यार कर लो. तुम बहुत कुछ बैलेंस कर रही हो, वह चीजों को हैंडल कर रही हो जिसे किसी ने नहीं देखा और अपना बेस्ट दे रही है. खुद को थोड़ा संयमित करो. भले ही एक्ट्रेस ने ब्रेकअप पर डायरेक्टली कुछ नहीं कहा है. लेकिन फैंस इस पोस्ट से उनके इमोशनल स्टेट के बारे में अंदाजा लगा रहे हैं.

शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन पहली बार इस शो पर मिले

शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन सीरियल बरसातें के सेट पर साल 2023 में मिले थे. एकता कपूर के शो में दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई और फिर उन्हें प्यार हो गया. साल 2024 में कुशाल ने एक्ट्रेस संग रिलेशनशिप को कंफर्म किया था. जिसके बाद दोनों की सगाई की खबरें भी सोशल मीडिया पर चलने लगी थी. हालांकि बाद में कपल ने इन सारी खबरों को फेक बताया था. दोनों की उम्र में 13 साल के अंतर होने के बाद भी फैंस उनकी जोड़ी को काफी पसंद करते थे. अब ब्रेकअप की खबरें जानकर उनके चाहने वालों का दिल टूट गया.

यह भी पढ़ें–  Top 10 Hindi Biggest Openers of 2025: ओपनिंग डे का सिंहासन छावा के नाम, सितारे जमीन पर और जाट रह गई हांफती

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >