शहनाज गिल को इस वजह से ट्रोल कर रहे है यूजर्स, कहा- इतना घमंड कहां से आ गया…कोई इतना कैसे बदल सकता…

बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल एक बार फिर से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई है. फैंस उन्हें जमकर भला बुरा कह रहे हैं. इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि उनका खराब व्यवहार है.

बिग बॉस सीजन 13 फेम शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) अपनी क्यूटनेस और स्टाइलिश अंदाज को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है. फैंस उन्हें काफी ज्यादा पसंद करते हैं. बिग बॉस में अपने अभिनय से वो सभी की पसंदीदा बन गईं. उनकी खूबसूरती और मासूमियत ने फैंस को इंप्रेस किया. वह एक फैशन आइकन भी हैं और उनका आकर्षक लुक अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता है. हालांकि अब फैंस उनके चुलबुले अंदाज को भूल कर उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

शहनाज गिल को जमकर ट्रोल कर रहे लोग

दरअसल हाल ही में शहनाज गिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. वीडियो में वह फैंस और पैपराजी के साथ काफी घमंडी व्यवहार दिखाती नजर आई. जिसके बाद लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि शहनाज सेट से अपने वैनिटी मैन की तरफ लौट रही थीं, तभी पैपराजी ने उनसे तस्वीरें मांगी. शहनाज ने कहा कि वह इसे बाद में करेंगी, क्योंकि वह अभी काम कर रही हैं. हालांकि, पपराजी ने शहनाज से यहां तक​पूछा कि वह कैसी हैं. जिस पर, अभिनेत्री ने पीछे मुड़कर कहा कि अगर वह ठीक नहीं होती है, तो क्या वे उसके लिए दवा लाएंगे. शहनाज के फैंस को ये वीडियो रास नहीं आया और उन्होंने जमकर एक्ट्रेस को खरी-खोटी सुनाई.

https://www.instagram.com/p/Ch14rqGDZmD/
फैंस ने शहनाज को सुनाई खरी-खोटी

एक यूजर ने लिखा, ‘ओह कितना बदल गई… घमंडी’, वहीं दूसरे ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘अब इतना भी नहीं बोलना चाहिए’. तीसरे यूजर ने लिखा, ‘बेहद बेकार रवैया’. एक अन्य ने कहा, ‘ओवर एक्टिंग का 50rs कट’. फैन ने बोला, वह कह सकती थी कि मैं अच्छी हूं…वह एक अच्छी लड़की है, मुझे नहीं पता कि वह भी और अभिनेत्रियों की तरह घमंडी व्यवहार क्यों कर रही है…मैं उसे पसंद करती हूं, लेकिन जिस तरह से उसने मीडिया से बात की वह अच्छा नहीं था.!!!

Also Read: Brahmastra BO Collection Day 1: ब्रह्मास्त्र ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़े सभी रिकॉर्ड, पहले दिन इतना हुआ कलेक्शन
इन फिल्मों में दिखेंगी शहनाज गिल

वर्कफ्रंट की बात करें तो शहनाज गिल फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित किसी का भाई किसी की जान एक्शन से भरपूर एंटरटेनर फिल्म में दिखाई देंगी. फिल्म में सलमान खान, पूजा हेगड़े और वेंकटेश मुख्य भूमिकाओं में होंगे. यह सलमान खान फिल्म्स द्वारा निर्मित है और 2022 के अंत में रिलीज होगा. इसके बाद वह जॉन अब्राहम के साथ भी एक फिल्म में दिख सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >